फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: कुत्ते के साथ बर्बता करने वाली महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, बेल्ट पकड़कर कई बार पटका था जमीन पर

Mon, 12 Sep 2022 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against woman who misbehaved with dog agra crime news
कुत्ते को घसीटती महिला - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में बच्ची के डरने पर मां ने एक कुत्ते को पीटा था। उसे जमीन पर कई बार पटक दिया। घटना का वीडियो सामने आया था। रविवार को पशु प्रेमी थाने पहुंच गए। घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



शास्त्रीपुरम निवासी भोला के अनुसार, उनका पालतू कुत्ता नौ सितंबर को घर के बाहर था, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बच्चे उसके पास आए थे। पड़ोसी शिवानी पत्नी राजू की बेटी भी आ गई थी। कुत्ते के भौंकने पर वो डर गई। भागते समय गिर गई। इस पर पड़ोसी शिवानी ने कुत्ते को पकड़ लिया। पहले घूंसे मारे। इसके बाद कुत्ते को गले में पड़ी बेल्ट को पकड़कर जमीन पर पांच बार पटका था। आरोप है कि विरोध पर भोला और उसकी पत्नी से भी भिड़ गई। मारपीट की थी। घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Case filed against woman who misbehaved with dog agra crime news
कुत्ते को पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पशु प्रेमी पीड़ित परिवार से मिले। कुत्ते का हालचाल जाना। कुछ लोगों ने कुत्ते का इलाज कराने बात कही है। इसके बाद थाना सिकंदरा भी पीड़ित दंपती के साथ पहुंच गए। मामले में थाना में तहरीर दी।
 
Case filed against woman who misbehaved with dog agra crime news
लोगों ने बचाया कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
पशु प्रेमी पीड़ित परिवार से मिलने के बाद आरोपी महिला के पास भी गए। वह उससे पूछ रहे हैं कि कुत्ते को क्यों मारा। इस पर महिला कहती है कि बेटी को खाया था। बच्ची की चोट भी दिखा रही है। इसके बाद कुत्ते को भी देखते हैं। इसमें वो यह देखते ही कुत्ता काट खा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Case filed against woman who misbehaved with dog agra crime news
जुट गई लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विवेचना की जाएगी। 
विज्ञापन
Case filed against woman who misbehaved with dog agra crime news
कुत्ते के जमीन पर पटकती महिला - फोटो : अमर उजाला
थाने पहुंचने वाले पशु प्रेमियों में संजय मल्होत्रा, रुचिका मल्होत्रा, मनीषा, अंकित, विष्णु, प्रांजुल आदि हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed