फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पुलिस ने अगवा किशोर को कराया मुक्त, दो दोस्तों ने अपहरण कर मांगी थी 15 लाख फिरौती, गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 08:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Police rescue kidnapped teenager who kidnapped by two friends in agra
कारोबारी अशोक का पुत्र रोहित

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी बुद्धा निवासी कारोबारी अशोक के 17 वर्षीय बेटे रोहित का अपहरण कर दो दोस्तों ने 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। कार से उसको जंगल में ले जाकर बेल्ट से पीटा। प्लास से नाखून उखाड़ने की धमकी दी। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मंगलवार रात को रोहित को मुक्त करा लिया। दोनों अपहरणकर्ता भी पकड़े गए। उनको जेल भेज दिया गया।  



एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दो मई को रोहित अपने दोस्त की बहन की शादी में रोहता इलाके में गया था। वापस लौटकर नहीं आया। रात तकरीबन तीन बजे उसके भाई राहुल के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि रोहित उनके कब्जे में है। 15 लाख रुपये की फिरौती चाहिए। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर ठीक नहीं होगा। उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। 

Police rescue kidnapped teenager who kidnapped by two friends in agra
आरोपी के आरोपी दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला
सीओ महेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना दी। वह खुद पुलिस टीम के साथ अपहृत की बरामदगी में जुटे। सर्विलांस की मदद ली गई। इससे पता चला कि जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उसकी लोकेशन रात में मथुरा और डीग (भरतपुर) की थी। बाद में राजाखेड़ा सीमा की आई। पुलिस ने मंगलवार रात इरादतनगर क्षेत्र से सटे राजाखेड़ा (धौलपुर) के गांव खेड़िया से अपहृत रोहित को सकुशल बरामद किया। दो अपहर्ता नगला कुठावली, मलपुरा निवासी दशरथ और नैनाना जाट (सदर) निवासी देवेंद्र भी पकड़े गए।
Police rescue kidnapped teenager who kidnapped by two friends in agra
आरोपी दशरथ - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ साल पहले की थी दोस्ती 

सीओ महेश कुमार ने बताया कि रोहित के पिता का कोल्ड स्टोरेज है। चीनी का भी कारोबार है। डेढ़ साल पहले दशरथ और देवेंद्र की रोहित से मुलाकात हुई थी। तीनो अक्सर मिला करते थे। दशरथ और देवेंद्र रोहित पर काफी खर्चा करते थे। पूछताछ में पता चला कि अब वह खर्च किए गए रकम को वापस मांग रहे थे। रोहित से कई बार कह चुके थे। मगर, वह हर बार इनकार कर देता था। उन्होंने सोचा था कि इसके पिता से काफी रकम मिल जाएगी। दशरथ और देवेंद्र का अपना कोई कारोबार नहीं है। अपने पिता की खेतीबाड़ी में ही सहयोग करते हैं। उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इसलिए घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police rescue kidnapped teenager who kidnapped by two friends in agra
पीड़ित रोहित - फोटो : अमर उजाला

जंगल में बेल्ट से पीटा

पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह अपने दोस्त की शादी में रोहता इलाके के एक मैरिज होम में आया था। देवेंद्र और दशरथ ने उससे बात की। रात 11:00 बजे उसे मैरिज होम के बाहर बुला लिया। बातचीत के दौरान उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। उसके बाद दोनों उसे गाड़ी में ले गए। होश में आने पर वो जंगल में था। दोनों ने कार से उसका अपहरण किया था। पहले उसे मथुरा क्षेत्र में जंगल में ले गए। वहां उसे बेल्ट से पीटा। प्लास से नाखून उखाड़ने का भय दिखाया।
विज्ञापन
Police rescue kidnapped teenager who kidnapped by two friends in agra
पकड़े गए दोनों आरोपी (बायें), रोहित (दायें) - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने धमकी दी कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे। इसके बाद फिरौती के लिए परिजनों को फोन किया। रकम नहीं देने पर जिंदा नहीं छोड़ने की बात कही। इससे रोहित के परिजन घबरा गए थे। रकम मांगने के लिए तीन बार फोन किया। आरोपियों ने सिम भी बदल ली थी। अलग-अलग इलाके में अलग-अलग सिम से कॉल करके फिरौती मांगी गई थी। इस पर पुलिस को उनकी लोकेशन ट्रेस करने में भी देर हुई।

दहशत में है रोहित

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ रोहित अभी तक दहशत में है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। वह किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं है। परिजन उसे संभाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed