फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर : एक महीने में मास्टरमाइंड का फोटो तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस, न ही अस्मिता का पता

Wed, 22 Jul 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police could not found the photo of commercial surrogacy gang mastermind
मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत की गिरफ्तारी तो दूर, महीनेभर में पुलिस उसका फोटो तक नहीं ढूंढ पाई है। अगर वो कहीं मिल भी जाए तो पहचान कैसे होगी? न ही उसकी पत्नी अस्मिता की कोई जानकारी पुलिस लगा पाई है। गिरफ्तार हो चुके एजेंटों ने इतना तक बता दिया कि दोनों कर्नाटक में हैं लेकिन अब तक पुलिस ने दबिश नहीं दी है।



संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
Police could not found the photo of commercial surrogacy gang mastermind
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
19 जून को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा था। इनमें फरीदाबाद की नीलम थी। बाद में दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत गिरफ्तार किया। उसने गैंग के बारे में कई खुलासे किए थे। नोएडा के डॉ. विष्णुकांत का पता चला। वहीं दस साल से सेरोगेसी में लगा हुआ है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया था। वहीं उसकी पत्नी नेपाल की अस्मिता भी नहीं मिल सकी है।
Police could not found the photo of commercial surrogacy gang mastermind
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट - फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और अस्मिता के मोबाइल नंबर मिल गए हैं। एजेंटों से यह भी पता चला है कि डॉ. विष्णुकांत कर्नाटक में मिल सकता है। अस्मिता के नेपाल में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। दोनों ही जगह पुलिस अब तक नहीं गई है।


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
Police could not found the photo of commercial surrogacy gang mastermind
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
बेचे गए बच्चे भी नहीं मिले
पुलिस को एजेंटों से यह तो जानकारी मिल गई है कि इस गिरोह ने दस से ज्यादा बच्चे बेचे हैं लेकिन पुलिस इन्हें बरामद नहीं कर पाई है। यह भी पता नहीं कर पाई है कि बच्चे किसने खरीदे?


संबंधित खबर: कोख के सौदागरों को लेकर बड़ा खुलासा, विष्णुकांत और अस्मिता ने विदेशी दंपतियों को भी बेचे बच्चे
विज्ञापन
Police could not found the photo of commercial surrogacy gang mastermind
मास्टरमाइंड की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है - एसपी
आगरा के एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि डॉ. विष्णुकांत की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम को अब कर्नाटक भेजा जाएगा। वहीं अस्मिता की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क किया गया है।


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed