फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: गाड़ी बरामद कर ली, आरोपी पूर्व भाजयुमो पदाधिकारी को नहीं पकड़ सकी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Thu, 13 Oct 2022 08:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Police could not arrest fraud accused Divya Chauhan in Agra
धोखाधड़ी की आरोपी दिव्या चौहान - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली में फार्च्यूनर गाड़ी का सौदा कर 27.25 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार पूर्व भाजयुमो पदाधिकारी दिव्या चौहान सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी 12 दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पीड़ित भटकने को मजबूर है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया।



बमरौली कटारा निवासी रिहान खान ने दो अक्तूबर को नाऊ की सराय निवासी पूर्व भाजयुमो नेता दिव्या चौहान और उनके भाई उपदेश चौहान से उनकी फॉर्च्यूनर कार का सौदा 30.25 लाख रुपये में किया था। उनसे 27.25 लाख रुपये और बाकी रकम का चेक ले लिया गया लेकिन कार नहीं दी। आरोप है कि रिहान और उनके साथियों की पिटाई भी की गई। मामले में दिव्या चौहान, उपदेश, अमित सिंह और रिषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अगले दिन कार बरामद कर ली थी।

संबंधित खबर- धोखाधड़ी का मामला: फरार भाजयुमो नेता दिव्या चौहान ने आरटीओ में ब्लैक लिस्ट करवाई कार, पुलिस देती रही दबिश

Police could not arrest fraud accused Divya Chauhan in Agra
पीड़ित रिहान खान - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित रिहान खान ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है, जबकि उनसे रकम ले ली गई थी। वह भटकने को मजबूर हैं। 
Police could not arrest fraud accused Divya Chauhan in Agra
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने कहा कि रकम वापस नहीं हो रही है। गाड़ी भी नहीं मिल पा रही है। जल्द आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police could not arrest fraud accused Divya Chauhan in Agra
भाजयुमो की पूर्व पदाधिकारी दिव्या चौहान - फोटो : अमर उजाला
धोखाधड़ी का मामला सामने आने के एक सप्ताह बाद भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष गौतम ने दिव्या चौहान को पदमुक्त कर दिया था। वह भाजयुमो की ब्रज क्षेत्र मंत्री थीं।  
विज्ञापन
Police could not arrest fraud accused Divya Chauhan in Agra
पुलिस बरामद कर चुकी है कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा करती रही, लेकिन दिव्या चौहान ने फरार होने से पहले ही आरटीओ में तहरीर की कॉपी देकर अपनी गाड़ी को ब्लैक लिस्ट में डलवा दिया था। इसकी भनक भी नहीं लग सकी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed