{"_id":"62c118d94428ed683b2faa0a","slug":"police-caught-history-sheeter-crook-in-encounter-in-mainpuri-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: मैनपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मैनपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में नगला ऊसर के पास शनिवार की रात इनामी हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटे तक हुई फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कैल निवासी मुनेश कुमार लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। उस पर करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार की रात वह साथी राजीव सिंह निवासी नगला कैल के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कुरावली क्षेत्र में मौजूद था।
2 of 5
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना थाना पुलिस को लगी तो नगला ऊसर के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने बाइक पर मुनेश व साथी को आते देखा तो रुकने का इशारा किया। इस पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गाड़ी को मोड़ कर भागने लगे।
3 of 5
मौके पर पहुंची एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उनकी घेराबंदी की, करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ के दौरान मुनेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और भाई राजीव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कमलेश दीक्षित घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी की। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि लूट में वांछित चल रहे मुनेश पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि मुनेश ने 14 जून को कुरावली क्षेत्र में भाई राजीव व दो अन्य के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। इसमें वह वांछित चल रहा था। 27 जून को उस पर इनाम घोषित किया गया। उसके कब्जे से दो तमंचे, बाइक, नौ हजार रुपये नकद मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुरावली पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी। उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।