फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी के सामने ब्रज का लाल था डीएम, कुछ यूं नजर आए पीएम

Sat, 27 Apr 2019 09:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
pm modi file nomination in varanasi infrort of dm surendra singh who lives in mathura
वाराणसी डीएम के सामने पीएम मोदी - फोटो : ani
कान्हा और बाबा विश्वनाथ की नगरी का ये कनेक्शन बेहद दिलचस्प है। वाराणसी में पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिस जिलाधिकारी के समक्ष वे हाथ जोड़कर खड़े हैं वे मथुरा निवासी हैं। 

 
pm modi file nomination in varanasi infrort of dm surendra singh who lives in mathura
वाराणसी डीएम - फोटो : अमर उजाला
ये भी एक अजीब संयोग था। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस व्यक्ति के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े थे वह ब्रज का लाल था। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व मथुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पर है। उन्होंने शुक्रवार को पीएम का नामांकन पत्र लिया।
 
pm modi file nomination in varanasi infrort of dm surendra singh who lives in mathura
वाराणसी में नामांकन देते पीएम - फोटो : ani
वाराणसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने वाराणसी से दूसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi file nomination in varanasi infrort of dm surendra singh who lives in mathura
पीएम और डीएम - फोटो : ani
जब प्रधानमंत्री नामांकन कक्ष में पहुंचे तो यहां मथुरा के गांव कासिमपुर (बलदेव) निवासी आईएएस सुरेंद्र सिंह अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठे हुए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से पहले हाथ जोड़कर नमस्कार किया फिर अपना नामांकन पत्र उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
pm modi file nomination in varanasi infrort of dm surendra singh who lives in mathura
जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
यह पल ब्रजवासियों को गदगद कर गए। ब्रज के लाल के समक्ष देश के पीएम हाथ जोड़कर जो खड़े थे। जिसने यह दृश्य टीवी पर देखा, वो ही वाह कह गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed