ताजनगरी की युवतियों इन दिनों एक मिशन को पूरा करने में लगी हैं। इसको अंजाम तक पहुंचाने का काम रहा है आलिया फाउंडेशन का पिंक बेल्ट मिशन। इसके तहत शहर और उसके आसपास के देहाती इलाकों में युवतियों को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और डिजिटल वर्ल्ड की जानकारी दी जा रही है।
तस्वीरें: युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा पिंक बेल्ट मिशन, मदरसों में भी दी गई ट्रेनिंग
2 of 7
पिंक बेल्ट मिशन
- फोटो : अमर उजाला
सात माह के अंदर पिंक बेल्ट मिशन के अंतर्गत आगरा और देहाती इलाकों की 15 हजार युवतियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। लगभग 80 इंटर कॉलेजों और जूनियर हाई स्कूल में युवतियों को ट्रेनिंग के माध्यम से बताया जा चुका है कि किस तरह वह अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
तस्वीरें: युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा पिंक बेल्ट मिशन, मदरसों में भी दी गई ट्रेनिंग
3 of 7
पिंक बेल्ट मिशन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनिंग में उन्हें बताया गया कि आत्मरक्षा के लिए उन्हें किसी का मोहताज नहीं होना है। इसके लिए आलिया फाउंडेशन के 150 ट्रेनर्स युवतियों को हर रोज कहीं न कहीं ट्रेनिंग दे रहे हैं। स्कूलों के अलावा मदरसों में भी ट्रेनिंग देने का काम चल रहा है।
तस्वीरें: युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा पिंक बेल्ट मिशन, मदरसों में भी दी गई ट्रेनिंग
4 of 7
पिंक बेल्ट मिशन
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद स्थित फैजुल कुरान मदरसे में लगभग 150 युवतियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कालिंदी विहार स्थित अंध विद्यालय में 15 नेत्रहीन युवतियों को भी आत्म रक्षा के गुण सिखाए जा चुके हैं। आगरा से शुरू किया गया यह मिशन पूरे उत्तर प्रदेश में फैल चुका है। साथ ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पिंक बेल्ट मिशन की शुरुआत हो चुकी है।
तस्वीरें: युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा पिंक बेल्ट मिशन, मदरसों में भी दी गई ट्रेनिंग
5 of 7
पिंक बेल्ट मिशन
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में इस मिशन को महिला आयोग ने लॉन्च कराया है। इस समय राजस्थान में कई स्थानों पर लगातार वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही पिंक बेल्ट क्लब्स भी खड़े होते जा रहे हैं।