{"_id":"5dc69e168ebc3e5b191b9933","slug":"people-gave-social-harmony-massage-in-agra-over-ayodhya-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी ने दिया मोहब्बत का पैगाम, अयोध्या पर 'सुप्रीम' फैसले का स्वागत कर गले मिले हिंदू-मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी ने दिया मोहब्बत का पैगाम, अयोध्या पर 'सुप्रीम' फैसले का स्वागत कर गले मिले हिंदू-मुसलमान
Sun, 10 Nov 2019 01:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या फैसले पर गले मिलकर जाहिर की खुशी
- फोटो : अमर उजाला
सुलहकुल की रवायत को शिद्दत के साथ निभाते हुए ताजमहल के शहर आगरा ने एक बार फिर अमन का पैगाम दिया। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शहर गंगा-जमुनी तहजीब के साथ अपनी रौ ही में चलता रहा। हिंदू-मुस्लिम ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। एहतियातन किए गए पुलिस प्रशासन के तमाम इंतजाम अपनी जगह थे, लेकिन आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहने वाले लोगों के बीच रिश्तों की डोर इतनी मजबूत है कि फिजा में घुली मिठास एक पल के लिए भी कम नहीं हुई।
Trending Videos
फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते पुलिस के आला अफसर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात ही शहर को छावनी बना दिया गया था। शनिवार सुबह से हूटर बजाती पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगीं तो लोगों के मन में कुछ सवाल आए। दुकानदारों में कुछ हिचक दिखाई दी। नजरें टीवी पर लगीं थीं, लेकिन जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, वैसे ही बाजार खुलते चले गए। जिन इलाकों को पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील की श्रेणी में रखा था, वहां आम दिनों की तरह ही चहल-पहल रही। मंटोला में सदर भट्टी, मीरा हुसैनी में दोपहर को ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।
पुलिस रही मुस्तैद
- फोटो : अमर उजाला
सदर भट्टी : पुलिस तैनात, बाजार में रौनक
सुबह सात बजे ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। 11 बजे बाजार खुल गए। चौराहे पर 50 दुकानें हैं। बेड़ई की दुकान पर आम दिनों की तरह भीड़ लगी थी। पेंट कारोबारी राजू ने बताया कि दो दिन पहले ही बाजार ने मीटिंग कर तय कर लिया था कि अमन पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

मंटोला की दो तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
मंटोला तिराहा : फैसले पर चर्चा, अमन का पैगाम
दोपहर 12 बजे इदरीश की दुकान पर 15- 20 लोग बैठे थे। अयोध्या के फैसले पर चर्चा चल रही थी। हिंदुस्तान बिरादरी के सिराज कुरैशी भी आ गए। थोड़ी देर में नंदलाल भारती भी पहुंच गए। सब ने एक सुर में कहा कि झगड़े में कुछ नहीं रखा, हमें अपने रोजगार और बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में सोचना है, इसी में सबकी भलाई है।

सड़कों पर रही चहल पहल
- फोटो : अमर उजाला
वजीरपुरा: दोपहर एक बजे तक सन्नाटा, फिर लौटी रौनक
सुबह 11 बजे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना अजय कौशल मोहल्ले के ठीक सामने पुलिस बल के साथ तैनात रहे। दोपहर एक बजे तक इक्का-दुक्का दुकान ही खुलीं थीं। इसके बाद सब सामान्य हो गई। दोपहर की नमाज के बाद रौनक लौट आई।