{"_id":"5c753f64bdec223604736056","slug":"people-celebrations-after-indian-air-force-surgical-strike-in-pok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना ने पीओके में किया मंगल ‘वार’, ब्रज में आतिशबाजी के साथ उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने पीओके में किया मंगल ‘वार’, ब्रज में आतिशबाजी के साथ उड़ा अबीर-गुलाल
Tue, 26 Feb 2019 07:00 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: यशवीर सिंह
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
people celebrations
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद पीओके में भारतीय वायुसेना की दमदार कार्रवाई से हर देशवासी खुशी से झूम उठा। वायुसेना की वीरता को सलामी देने के लिए पूरे आगरा मंडल में लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ जमकर आतिशबाजी की। जैसे ही आतंकियों पर हमले की खबर मिली, तिरंगा लेकर युवा सड़कों पर निकल पड़े। भारत माता और वीर शहीदों के जयकारों से गलियां गूंज उठी।
Trending Videos
people celebrations
फिरोजाबाद जिले में जमकर जश्न मनाया गया। जमकर अबीर गुलाल उड़ा और आतिशबाजी की। युवाओं ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई। जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से सुहागनगरी गूंज उठी। भारत माता की जयकारों के साथ हर तरफ तिरंगा लहराया। स्कूल कैंपसों में भी छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। यहां तक स्कूल से निकलते छोटे बच्चे भी यह कहते नजर आए ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।
people celebrations
जिस वक्त भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुस कर आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की उस समय सभी सो रहे थे। सुबह लोगों ने टीवी आन किया तो भारतीय सैनिकों की वीरता का उद्घोष सुनाई दिया। तड़के से ही सोशल मीडिया पर वायु सेना की कार्रवाई के संदेश चल रहे थे। बस स्टैंड, सिनेमा चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, डाकखाना चौराहा पर सुबह चाय की दुकानों पर लोग खुश थे। चाय की दुकानों पर टीवी ऑन थे और लोग सेना के पराक्रम की खबरें देखते रहे। तमाम लोगों ने मोबाइल पर खबरों खोल रखा था। पल-पल का अपडेट लोग ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
people celebrations
पुलवामा हमले के शहीदों की याद में आंसू बहाने वाले मथुरा के दिल में आज उस वक्त ठंडक पड़ी जब खबर आई कि वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर दिया। सुनने भर से ही सीना चौड़ा हो गया। भारत माता के जयकारे लगाती नौजवानों की टोलियां सड़कों पर आ गईं। जय हिंद के जयघोष से गूंजने लगी मथुरा की कुंज गलियां। बाजार से लेकर घरों तक। स्कूल-कालेज से दफ्तरों तक। चर्चा तो बस वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर किए गए हमले की ही रही।
विज्ञापन
people celebrations
पुलवामा हमले के बाद सेना की कार्रवाई से मैनपुरी के लोगों का जोश बढ़ गया है। लोगों ने कहा कि सेना से इस तरह की कार्रवाई की ही उम्मीद थी। घरों से निकलकर जब नौकरपेशा लोग कार्यालयों में पहुंचे तो पूरे दिन सेना के ऑपरेशन की ही चर्चा करते रहे। चाय, पान की दुकान, होटलों पर लोग बैठे तो नजरें टीवी सैट पर ही लगी रहीं। बाजारों में भी हर ओर सेना की कार्रवाई की ही चर्चा होती रही।