फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा दोहरा हत्याकांड: जमीन की रंजिश में उजड़ गईं दो परिवारों की दुनिया, परिजनों के नहीं थम रहे आंसू

Thu, 16 Dec 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Dec 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
panic spread in the village after the double murder in agra
आगरा: चित्तरपुरा गांव में हुआ दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना खेड़ा राठौर (बाह सर्किल) के चित्तरपुरा गांव में बृहस्पतिवार को दोहरे हत्याकांड के बाद खौफ का सन्नाटा पसरा रहा। मृतक चचेरे भाइयों के परिजनों की चीखें सन्नाटे को चीर रही थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। हत्या के बाद मृतक दिनेश सिंह की पत्नी ममता और महेश सिंह पत्नी कलावती तो बेसुध हो गई थीं। होश में आने पर ममता यही कहकर बिलखने लगी कि बेटे राहुल और बेटी आरती की देखभाल कौन करेगा। कलावती भी अपने बच्चों गोविंद, कामिनी, प्रियंका, संदीप की परवरिश की बातें कहकर बिलखने लगती थी।





चित्तरपुरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन की रंजिश में महेश सिंह (38) और दिनेश सिंह (44) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों चचेरे भाई थे। हत्या का आरोप गांव के कल्लू सिंह समेत 14 लोगों पर है। हमलावरों ने दोनों भाइयों को रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां दागी थीं। गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल गया था। 

panic spread in the village after the double murder in agra
लेजम बिछाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला

गोलियां लगने से खून से लथपथ हुए दिनेश सिंह और महेश सिंह गिरकर गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। दिनेश सिंह के भाई रामू और बेटे रिंकू ने छिपकर जान बचाई। एक के बाद एक दागी गई नौ राउंड गोलियों में से पांच गोलियां महेश सिंह को और एक गोली दिनेश सिंह को लगी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक साल पुराने जमीन के विवाद में छह महीने पहले पंचायत के बाद सुलह हो गई थी। बृहस्पतिवार को खेत में लेजम (पाइप) बिछाने के दौरान मेड़ कटने पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। इसी दौरान कल्लू सिंह पक्ष ने हमला बोल दिया। 

panic spread in the village after the double murder in agra
आगरा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

समय पर मिल जाता इलाज तो बच सकती थी जान
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली लगने से जमीन पर गिरे खून से लथपथ महेश और दिनेश छटपटा रहे थे। मौके पर मौजूद रामू और रिंकू असहाय थे। उन्होंने बताया कि फोन कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद ही परिजन दोनों को अस्पताल ले जा सके, इसमें करीब एक घंटा लग गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि दोनों को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी।                                                                       

विज्ञापन
विज्ञापन
panic spread in the village after the double murder in agra
मृतक दिनेश की पत्नी को संभालती परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

दिनेश घर में अकेला कमाने वाला था
दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो अन्य भाई बेंचे लाल और रामू हैं। इसमें दिनेश अकेला कमाने वाला था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई की बेटी रूबी का रिश्ता चांगौली गांव में तय कर दिया था। कुछ दिन पहले ही गोद भराई की रस्म की गई थी। अपनी बेटी आरती के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। अब हत्या के बाद परिजनों को सूझ नहीं रहा कि रूबी और आरती की शादी कैसे करेंगे। वहीं महेश सिंह भी तीन भाई थे। महेश पर ही परिवार आश्रित था। उनके दो बेटा और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
panic spread in the village after the double murder in agra
आरोपियों के घर पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के ट्रैक्टर को कब्जे में लिया
दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर को खंगाला। दरवाजे पर खडे़ ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घर पर मिली बुजुर्ग महिला को भी हिरासत में ले लिया। हमलावर और उनके परिवार की महिलाएं भी भाग निकलीं। दरवाजे पर पशु बंधे रह गए। महिलाओं समेत परिजनों के भागने से भी पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि पूरी तैयारी के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। चित्तरपुरा गांव में दोहरी हत्या की वारदात से दहशत का माहौल है। लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed