फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: घर के सामने खुले नाले में डूबी तीन साल की मासूम, दर्दनाक मौत

Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
painful death of three year old girl drowned in open drain in front of house in agra
नाले में गिरकर मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना मलपुरा के नगला बुद्धा निवासी श्रीनिवास की तीन साल की बेटी मानवी की सोमवार को घर के बाहर खुले नाले में डूबने से मौत हो गई। पहले परिजनों का पता नहीं चला। बच्ची को घर में ढूंढते रहे। नहीं मिलने पर फिर नाले में बांस डाल कर देखा, तो बच्ची का हाथ दिखाई दिया। बच्ची को नाले से निकाला। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। धनौली में नाले का निर्माण सात साल से अधूरा पड़ा है। इस नाले को बनवाने के लिए लोगों ने तीन महीने तक धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिला रानी की जान चली गई थी, लेकिन नाला नहीं बना। 


मानवी की बहन रवीना ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। छह बहनों में मानवी सबसे छोटी थी। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह नाले में गिर गई। पहले तो हमें पता ही नहीं चला। बहन को घर में खोजते रहे। जब नाले में बांस डालकर देखा, तो उसका हाथ चमका। हाथ पकड़ कर बहन को नाले से निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। नाला 15 फुट से अधिक गहरा है।
  
 
painful death of three year old girl drowned in open drain in front of house in agra
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

छह बार सफाई की गुहार

अजीजपुर ग्राम पंचायत सदस्य चौ. प्रेम सिंह ने बताया कि धनौली नाले की सफाई के लिए छह बार तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया। सफाई की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने सफाई नहीं कराई। इस नाले के निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल तक ले चुके हैं। लेकिन नाला अब भी खुला पड़ा है। 
painful death of three year old girl drowned in open drain in front of house in agra
सड़क पर रखा बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

18 करोड़ बढ़ी लागत

धनौली नाला निर्माण के लिए 2015 में जल निगम ने 31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था। छह किमी लंबा नाला बनना था, लेकिन सात साल में नाला नहीं बना। चार बार बजट बदलने से 18 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई। वर्तमान में 49 करोड़ रुपये की लागत वाले नाले के लिए अभी तक 27 करोड़ रुपये ही जारी हो सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
painful death of three year old girl drowned in open drain in front of house in agra
इसी गड्ढे में डूबकर हुई जीशान की मौत - फोटो : अमर उजाला

गड्ढे में डूबने से गई थी जीशान की जान

आठ जून 2022 को तोता के ताल के पास जलनिगम के खुले गड्ढे में गिरने से बिल्लोचपुरा निवासी रियाजुद्दीन के साढ़े पांच साल के बेटे जीशान की डूबकर मौत हो गई थी। पुलिस ने बीएसएनएल के लिए काम करनी वाली प्रवर इलेक्ट्रॉनिक्स के ठेकेदार प्रत्युश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जल निगम की कंपनी मनीषा प्रोजेक्ट्स का सुपरवाइजर देवेश पचौरी फरार है।
विज्ञापन
painful death of three year old girl drowned in open drain in front of house in agra
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला

बन रहा है नाला

जिलाधिकारी, आगरा प्रभु एन सिंह ने बतया कि नाले का निर्माण चल रहा है। नगला बुद्धा में बच्ची की डूबने से मौत की जानकारी नहीं है। एडीएम सिटी से मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।   ,
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed