फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा सड़क हादसा: पलक झपकते ही खड्ड में जा गिरी डीसीएम, घायल मायादेवी ने सुनाई हादसे की दास्तान

Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Road Accident At Etawah 12 People Died Maya Devi Told Story Of Accident
इटावा सड़क हादसा: डीसीएम पलटने से 12 लोगों की मौत के बाद घटना की जानकारी देती मायादेवी - फोटो : अमर उजाला
इटावा हादसे में घायल हुई गढ़ा पचौरी (बाह) की माया देवी सैफई पीजीआई से छुट्टी कराकर सोमवार को घर पहुंच गई। जबकि उनकी धेवती अक्षिता को आगरा रेफर किया गया है। उन्होंने हादसे बताया कि डीसीएम किसी स्पीड ब्रेकर से होकर गुजरी है। पलक झपकते ही खाई में जा गिरी। गोदी में बैठी धेवती अक्षिता छिटक कर दूर जा गिरी। खुद घायल होने के बाद भी पहले धेवती को रोते, बिलखते, तड़पते घायलों की बीच से ढूंढा। हर कोई दर्द से छटपटा रहा था। डीसीएम से कूदने के लिए लोग एक दूसरे को कुचले जा रहे थे। ऐसे में गांव के लोग देवदूत बनकर पहुंचे। वे घायलों को निकालकर सड़क किनारे पर ले पहुंचे। मदद की ऐसी तस्वीर उन्होंने जीवन में पहली बार देखी। 
Road Accident At Etawah 12 People Died Maya Devi Told Story Of Accident
इटावा सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिनाहट के वीरेंद्र बघेल के बेटे के मुंडन संस्कार और नेजा चढ़ाने में शामिल होने के लिए पिनाहट और बाह के करीब 70 लोग डीसीएम में सवार होकर लखना (इटावा) के कालिका मंदिर के लिए निकले थे। बड़पुरा क्षेत्र में डीसीएम खाईं में पलट गई। हादसे में बाह के गढ़ा पचौरी के राम किशन (80), रामदास (70), हाकिम सिंह (65), जनवेद (40), लालू (35), मनोज कुशवाह (35), ओमवती(61) और पिनाहट के राजेश (35), बनवारी (60), राजेंद्र (42), गुलाब सिंह (45) की मौत हो गई थी। 
Road Accident At Etawah 12 People Died Maya Devi Told Story Of Accident
हादसे में घायल बेटे के पास बैठी मां और अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
घायल बेटे को अपने पास से नहीं हटने दे रही मां
पिनाहट के वीरेंद्र बघेल के बेटे के मुंडन संस्कार में गढ़ा पचौरी (बाह) के हाकिम सिंह, उनकी पत्नी छोटी बिट्टी देवी, बेटा नीरज धनगर,पुत्रवधू रजनी, नाती प्रतीक, शिवा, नातिन आर्या गए थे। डीसीएम हादसे में हाकिम सिंह की जान चली गई थी। जबकि नीरज धनगर, रजनी, प्रतीक, शिवा, आर्या घायल हो गए। सोमवार को घायल शिवा अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा तो उसकी मां सीमा ने उसे पास ही बिठा लिया। मृतक की बेटी पिंकी और सीमा का रो रो कर बेहाल हो गया है। घायल शिवा ने बताया कि स्पीड ब्रेकर से उछली डीसीएम पहले लहराई तो लोगों की सांसे थम गई। पलक झपकते ही खाई में गिरकर डीसीएम पलटी तो वह बेहोश हो गया। अस्पताल में बेहोशी टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident At Etawah 12 People Died Maya Devi Told Story Of Accident
भाजपा विधायक और अन्य लोगों ने दी परिजनों को सांत्वना - फोटो : अमर उजाला
शोक में बंद रहा बाह का बाजार
हादसे के तीसरे दिन भी सोमवार को बाह के सभी बाजार बंद रहे। 12 मृतकों के घर पर सोमवार को भी शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। गढ़ा पचौरी में तीसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। मृतक भाइयों जनवेद, लालू की पत्नी कुसमा और ऊषा की तीसरे दिन भी बेहोशी नहीं टूट सकी है। अपने पति रामदास को खोने वाली शगुना की आंखें पथरा गई है। उन्हें नहीं सूझ रहा कि तीन बेटों हरिओम, वीरेंद्र, दिनेश को कैसे पालेंगी। रालोद के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, दिलीप चौधरी, देवेंद्र धनगर, दीदाराम बघेल के साथ मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Road Accident At Etawah 12 People Died Maya Devi Told Story Of Accident
भाजपा विधायक ने पीड़ितों को दिया दो लाख रुपये का चेक - फोटो : अमर उजाला
विधायक पक्षालिका सिंह ने दो-दो लाख रुपये के चेक दिए
इटावा हादसे में जान गंवाने वाले 12 लोगों के आश्रितों को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को इस धनराशि की घोषणा की थी। विधायक ने बताया कि घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।

मथुरा में कोरोना वायरस: चौबीस घंटे में मिले 129 कोरोना पॉजिटिव, यहां मिले संक्रमित मरीज

इटावा सड़क हादसा: एक साथ उठीं 11 अर्थियां, बिलख उठे लोग, शवों की पहचान के लिए लिखने पडे़ नाम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed