फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नववर्ष के आगमन पर ब्रज में भक्ति की बयार, मंदिरों में राधे-राधे की जयकार, देखिए तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
new year 2020 celebrations in Mathura Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष 2020 के आगमन पर धर्म और आस्था की नगरी मथुरा और वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से आए भक्त ब्रज के मंदिरों में राधाकृष्ण की जय-जयकार कर रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में तो एक दिन पहले ही दर्शन को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां आए भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर नववर्ष में सुख-शांति की मंगलकामना कर रहे हैं।
Trending Videos
new year 2020 celebrations in Mathura Vrindavan
रोशनी में नहाता प्रेम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर भक्तों की भीड़ बांकेबिहारी सहित इस्कॉन, निधिवन, प्रेम मंदिर, श्रीराधाबल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गोविंददेव मंदिर, मदन मोहन मंदिर में नजर आई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के भक्त इन मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शन की कतार में लगे रहे। 
new year 2020 celebrations in Mathura Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव इस कदर अधिक था कि मंदिर प्रशासन को बार-बार भक्तों से दर्शन के बाद जल्द बाहर निकलने और प्रतीक्षा कर रहे भक्तों को स्थान देने का आग्रह करना पड़ रहा था। मंगलवार की सुबह से शाम तक यही दौर वृंदावन के अधिकांश मंदिरों में देखने को मिला। इसके चलते सड़कों पर भी भीड़ का दबाव बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2020 celebrations in Mathura Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में प्रवेश के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग रहीं। कड़ाके की ठंड में देश-विदेश से आए श्रद्धालु उत्साह से सराबोर दिखे। वहीं नववर्ष को लेकर जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। नए साल की पहली सुबह अपने आराध्य के दर्शन से करने की अभिलाषा लेकर लाखों भक्त यहां पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
new year 2020 celebrations in Mathura Vrindavan
लड्डू गोपाल के लिए पोशाक खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी की नगरी में दर्शन को आए भक्त अपने साथ अपने लड्डूगोपाल को भी लाए हैं। यहां कोई उनके लिए गर्म पोशाक खरीद रहा है तो कोई राधाकृष्ण के नाम का वस्त्र। मंदिरों के आसपास दुकानों पर लड्डू गोपाल जी के लिए खरीददारी करने वालों की मंगलवार को भीड़ जुटी रही। पंजाब होशियारपुर से परिवार के साथ दर्शन को आई गीता ने बताया कि बांकेबिहारी की नगरी में नए साल की शुरुआत यादगार रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed