फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में मंदिर के समर्थन में मुस्लिम: कहा- स्टेशन से नहीं हटने देंगे, हिंदूवादी संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Fri, 29 Apr 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Muslims protest against railway notice for removal of Chamunda Devi temple from Raja Ki mandi railway station Agra
आगरा मंदिर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित चामुंडा देवी मंदिर का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचने के बाद बीच का रास्ता निकालने की कवायद शुरू हो गई है। दोनों पक्षों में आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। सहमति नहीं बनने तक रेलवे प्रशासन अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करेगा। लेकिन हिंदूवादी संगठन द्वारा रेलवे के फैसले का विरोध जारी है। मंदिर के समर्थन में अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी आ गए हैं। शुक्रवार को भाजपा नेता शबाना खंडेलवाल के साथ मुस्लिम समुदाय के कई लोग चामुंडा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के महंत से बात की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर रेलवे स्टेशन से चामुंडा देवी मंदिर को नहीं हटने देंगे। उधर, रेलवे के फैसले के विरोध में कैंट स्टेशन पर डीआरएम कार्यालय में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Muslims protest against railway notice for removal of Chamunda Devi temple from Raja Ki mandi railway station Agra
चामुंडा देवी मंदिर आगरा - फोटो : अमर उजाला

राजा की मंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चामुंडा देवी मंदिर के 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण को लेकर रेलवे प्रशासन ने मंदिर को स्थान परिवर्तन के लिए 12 अप्रैल को नोटिस दिया था। मंगलवार को डीआरएम आनंद स्वरूप ने मंदिर नहीं हटने पर राजा की मंडी स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद करने का पत्र ट्विटर पर जारी किया। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया। जिसके बाद बुधवार को शासन के निर्देश पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अमला मौका-मुआयना के लिए स्टेशन पहुंचा। पैमाइश, फोटोग्राफी व नक्शा नजरी के साथ मामले की गोपनीय रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी गई है।

Muslims protest against railway notice for removal of Chamunda Devi temple from Raja Ki mandi railway station Agra
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर बना है मंदिर - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से कोई रास्ता निकाला जाएगा। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद आगे का निर्णय होगा। इस बीच रेलवे मंदिर के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करेगा। प्रकरण का समाधान आपसी बातचीत से होगा। दूसरी तरफ 26 अप्रैल को आगरा रेल मंडल के  डीआरएम ने स्टेशन परिसर में हुए मंदिर के अवैध निर्माण को लेकर रेल यातायात में बाधा आने की बात कहते हुए इसे रेल सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक बताया था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ गया। हिंदूवादी संगठन लगातार रेलवे का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims protest against railway notice for removal of Chamunda Devi temple from Raja Ki mandi railway station Agra
मंदिर के महंत से मिले मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन से मंदिर को हटाने के नोटिस के विरोध में गुरुवार को हिंदू कल्याण महासभा, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय हिंदू परिषद व मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने राजामंडी रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया। डीआरएम के खिलाफ नारे लगाए। रेलवे प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग भी उनके समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा कि वो रेलवे के फैसले का विरोध करते हैं। अगर रेलवे से मंदिर से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की तो वो लोग उसका विरोध करेंगे। स्टेशन से मंदिर को नहीं हटने देंगे।

विज्ञापन
Muslims protest against railway notice for removal of Chamunda Devi temple from Raja Ki mandi railway station Agra
हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने डीआरएम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद डीआरएम को ज्ञापन दिया। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने कहा कि किसी भी स्थिति में मंदिर को हटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि रेलवे प्रशासन चाहे तो राजा की मंडी स्टेशन को बिल्लोचपुरा शिफ्ट कर सकता है। इस दौरान विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, प्रांत सह संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed