फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा कांड: शक ने उजाड़ दिया परिवार, इन सबूतों के आधार पर खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 05 May 2020 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 May 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Murder Mystery Of Five Death In Home Update News
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा पुलिस ने मोहल्ला श्रृंगार नगर में हुई पांच मौतों की जांच लगभग पूरी कर ली है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पति के अत्यधिक शक करने के कारण ही दिव्या ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। वह परिवार से बहुत प्यार करती थी, ऐसे में वह किसी को भी अकेला छोड़कर नहीं मरना चाहती थी। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। खौफनाक घटनाक्रम पढ़िए अगली स्लाइड में...

 
Murder Mystery Of Five Death In Home Update News
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली नगर स्थित श्रृंगार नगर में एक मकान में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75), पुत्रवधू दिव्या पचौरी, बेटा आरूष (10), आरव (एक वर्ष) और बहन बुलबुल (23) का शव मिला था। मामले का खुलासा तो उसी दिन पुलिस ने कर दिया था, लेकिन दिव्या के पति दिवाकर पचौरी ने खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए थे। 
Murder Mystery Of Five Death In Home Update News
मृतका व हत्यारोपी दिव्या पचौरी और दस माह का मासूम आरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दिव्या, बुलबुल और राजेश्वर पचौरी के मोबाइल अपने कब्जे में कर लिए थे। जांच के दौरान कॉल डिटेल और मैसेज से पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो परिवार की कलह ही हत्या और मौत की वजह बनकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Mystery Of Five Death In Home Update News
बुलबुल और उसकी बहन दिव्या का बड़ा बेटा आरूष - फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में सामने आया है कि पति दिवाकर पचौरी का दिव्या पचौरी पर शक करना और बात-बात पर प्रताड़ित कर परेशान करना मूल वजह रही है। इस कलह से परिवार का कोई भी सदस्य अनजान नहीं था। समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
Murder Mystery Of Five Death In Home Update News
मृतकों के परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बुलबुल अपने पिता व भाई सहित दोस्तों को भी कलह के बारे में बताती रहती थी। 24 अप्रैल को ऐसा दिन आया, जब पूरा परिवार उजड़ गया। आरोप है
कि दिव्या ने चारों लोगों की हत्या करने के बाद खुद जान दे दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed