{"_id":"5fca7aa68ebc3ecf55755b3b","slug":"mlc-election-2020-dr-akash-agarwal-said-after-win-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: 20 साल पुराना शर्मा गुट का कब्जा खत्म, जीत के बाद डॉ. आकाश ने किया ये वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: 20 साल पुराना शर्मा गुट का कब्जा खत्म, जीत के बाद डॉ. आकाश ने किया ये वादा
निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा खंड की शिक्षक विधान परिषद सीट जीत ली। उन्होंने भाजपा के डॉ. दिनेश चंद्र वशिष्ठ को दूसरी वरीयता की मतगणना में 2376 मतों से हराया। डॉ. आकाश को प्रथम वरीयता में 5798 और दूसरी वरीयता में 892 सहित कुल 6690 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी को पहली व दूसरी वरीयता मिलाकर कुल 4314 मत मिले।
2 of 6
आयुक्त अनिल कुमार ने डॉ. आकाश अग्रवाल को हस्ताक्षर कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया
- फोटो : अमर उजाला
शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर में 30 घंटे तक चली एकल अनुपातिक मतगणना के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे रिर्टनिंग ऑफिसर एवं आयुक्त अनिल कुमार ने डॉ. आकाश अग्रवाल को हस्ताक्षर कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रथम वरीयता के पहले चरण में 13995 मतों में 541 मत खारिज हुए। दूसरे चरण में 7708 मतों में 340 मत निरस्त हुए। कुल 21703 में से 881 मत निरस्त हुए। वैध मत 20822 निकले।
3 of 6
डॉ आकाश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन अधिकारी ने बताया वैध मतों का कोटा 50 फीसदी से एक अधिक होने पर 10412 मतों का कोटा था। किसी प्रत्याशी को इतने वोट नहीं मिले। दूसरी वरीयता मतों की गणना और सबसे कम मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को बाहर कर मत स्थानांतरण से अंत में दो प्रत्याशी बचे। इनमें डॉ. आकाश को दूसरी वरीयता में 892 मत और मिले। भाजपा प्रत्याशी को 629 वोट मिलने से कुल 4314 मत प्राप्त हुए। अंत में सर्वाधिक 6690 मत होने पर डॉ. आकाश को विजयी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमएलसी चुनाव परिणाम: समर्थकों के साथ आकाश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
20 साल पुराना शर्मा गुट कब्जा खत्म
आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट पर चार बार से लगातार शर्मा गुट के जगवीश किशोर जैन चुनकर विधान परिषद में पहुंचे। दिसंबर 2020 के चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 2052 शिक्षक मत प्राप्त हुए। इस तरह चार बार से निर्दलीय के बाद फिर एक निर्दलीय वित्तविहीन विद्यालय शिक्षक विधायक चुने गए।
विज्ञापन
5 of 6
समर्थकों के साथ डॉ. आकाश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
वित्तविहीन शिक्षक व कॉलेजों के हक के लिए लड़ना मेरा संकल्प -डॉ. आकाश
आगरा के शमसाबाद रोड कावेरी विहार निवासी डॉ. आकाश अग्रवाल की उम्र 38 वर्ष है। साईं नाथ कॉलेज प्रधानाचार्य और भारतीय शैक्षणिक संगठन के अध्यक्ष हैं। डॉ. आकाश ने कहा मैंने पहली बार चुनाव ये सोच कर लड़ा कि वित्तविहीन शैक्षणिक संस्थाओं व शिक्षकों की समस्याओं के लिए ये उचित मंच है। मेरी जीत निजी शिक्षकों की जीत है। मैं सदन में इनकी बात रखूंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।