{"_id":"6a87d4c84ac9cf80540867f4","slug":"rui-ki-mandi-gate-stays-shut-for-three-trains-causing-long-traffic-jams-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: रुई की मंडी फाटक बना मुसीबत, तीन ट्रेनों के गुजरने का इंतजार; दोनों ओर लग जाता है लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: रुई की मंडी फाटक बना मुसीबत, तीन ट्रेनों के गुजरने का इंतजार; दोनों ओर लग जाता है लंबा जाम
Fri, 21 Aug 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:02 AM IST
सार
आगरा के रुई की मंडी फाटक पर कई बार लगातार तीन ट्रेनों के गुजरने तक रास्ता बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है, जबकि रेलवे का कहना है कि ट्रेनों की सुरक्षा के कारण फाटक बंद रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
रुई की मंडी फाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुई की मंडी फाटक ज्यादा देर तक बंद रहने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को जाम और इंतजार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार एक के बाद एक तीन ट्रेनें गुजरने तक रास्ता नहीं खुलता। इससे फाटक के दोनों ओर दोपहिया, कार, ऑटो और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सुबह-शाम स्थिति अधिक खराब रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
रुई की मंडी फाटक आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। ट्रेन के गुजरने पर रास्ता बंद होते ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगता है। एक ट्रेन निकलने के बाद दूसरी ट्रेन आने की स्थिति में फाटक बंद रखा जाता है। कई बार तीन ट्रेनों के गुजरने के इंतजार में फाटक को बंद रखा जाता है, जिससे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। रुई की मंडी के दुकानदार लक्ष्मण कल्याण ने बताया कि अक्सर तीन ट्रेनों के आने के इंतजार में फाटक बंद रखा जाता है। ऐसे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। उन्होंने कहा कि नया फाटक बन जाए तो समस्या कम हो सकती है।
वहीं एक-दूसरे दुकानदार ने बताया कि जो दुकानदार रुई की मंडी फाटक के नजदीक दुकान होने से जाम की स्थिति दुकानों के सामने तक पहुंच जाती है। इस बारे में कई बार रेलवे में ऑनलाइन शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। यहां आरपीएफ के जवान भी तैनात नहीं रहते हैं। इससे भीड़ बेतरतीव ढंग से निकलती है तो स्थिति और बिगड़ जाती है। फाटक खुलने के बाद भी भीड़ तुरंत नहीं छंटती। सीमित जगह के कारण वाहन एक-दूसरे के रास्ते में आ जाते हैं और यातायात सामान्य होने में समय लगता है। पैदल राहगीरों, दुकानदारों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि फाटक ट्रेनों की आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंद किया जाता है। कई बार एक साथ तीन-तीन ट्रेनें आ जाती हैं, इसलिए बार-बार फाटक खोलना संभव नहीं होता। अगर बिना ट्रेन के फाटक को बंद रखा जाता है तो इसको दिखवाया जाएगा। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।