फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन शक्ति: एक दिन की इंस्पेक्टर बनी छात्रा प्राची यादव, चेकिंग में काटे चालान, सिखाया 'कानून'

Tue, 27 Oct 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Girl Appointment Up Police Inspector For One Day
एक दिन की एसएचओ ने काटे चालान - फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने कक्षा 11 की छात्रा को एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी बनाया। छात्रा ने प्रभारी की कुर्सी संभालते ही पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया। छात्रा कोतवाली की गाड़ी से दरोगा और पुलिस फोर्स के साथ तहसील तिराहे पर पहुंची। यहां पर छात्रा ने तीन सवारी और बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वालों के चालान काटे और उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया। 
Mission Shakti: Girl Appointment Up Police Inspector For One Day
एक दिन की एसएचओ बनी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से एसएचओ ने सोमवार को द एशियन स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा प्राची यादव को एक दिन के लिए कोतवाली का प्रभारी बनाया। छात्रा ने कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर फरियाद सुनीं और अपने विवेक से उनका निर्णय दिया।
Mission Shakti: Girl Appointment Up Police Inspector For One Day
महिला की शिकायत सुनती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
कई महिलाओं ने पारिवारिक समस्याओं को लेकर छात्रा से शिकायतें कीं छात्रा प्राची यादव ने तत्काल संबंधित चौकी क्षेत्र के प्रभारी को शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Shakti: Girl Appointment Up Police Inspector For One Day
चौराहा पर चालान काटती छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद मुंशी से कुछ जानकारी ली। दस्तावेजों के रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके बाद छात्रा एसएचओ की गाड़ी लेकर सुभाष तिराहे पर पहुंची और यहां खड़े होकर तीन सवारी और बिना मास्क वाहन चलाने वालों के चालान काटे।
विज्ञापन
Mission Shakti: Girl Appointment Up Police Inspector For One Day
एक दिन की एसएचओ बनी छात्रा प्राची यादव - फोटो : अमर उजाला
एक दिन के लिए इंस्पेक्टर बनी छात्रा प्राची यादव ने कहा कि प्रभारी बनने से उसे बहुत खुशी हो रही है। उसका लक्ष्य भी आगे चलकर पुलिस विभाग में नौकरी करना है। छात्रा ने कहा कि महिलाओं को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनना होगा। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हमें निडर होकर समाज में अपने पैरों पर खड़ा होना है। जब महिलाएं शारीरिक के साथ मानसिक रूप से सशक्त हो जायेंगी, तभी सच्चे मायने में नारीशस्कितकरण की बात पूरी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed