फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम से दरिंदगी: पीड़िता की हालत बिगड़ने पर जागी पुलिस, 24 घंटे बाद टॉर्च लेकर पहुंची साक्ष्य जुटाने

Wed, 16 Dec 2020 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
minor girl sexual assault case police collected evidence in firozabad
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस और फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म कांड में पीड़ित मासूम की हालत बिगड़ने के बाद पुलिस जागी। वारदात के 24 घंटे बाद मंगलवार रात में टॉर्च लेकर पुलिस फोरेंसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और नमूने जुटाए। इससे पूर्व दिन में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी के साथ पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

minor girl sexual assault case police collected evidence in firozabad
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस और फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बच्ची सोमवार रात अपने पिता और भाई के साथ भंडारे में गई थी। वहां नीरज नाम का युवक उसे घर छोड़ने की कहकर खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के तलाशने पर बच्ची बदहवास हालत में मिली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 
minor girl sexual assault case police collected evidence in firozabad
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस और फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दे रही है, लेकिन अभी उसका पता नहीं चला है। वारदात के 26 घंटे बाद मंगलवार रात को पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव में पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मौजूद साक्ष्यों को एकत्रित किया। टीम ने मौके से रक्त के सैंपल के साथ अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
minor girl sexual assault case police collected evidence in firozabad
घटनास्थल पर टॉर्च की रोशनी में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका अनुसूचित जाति की है। आरोपी भी अनुसूचित जाति का है। मंगलवार को एसएसपी अजय कुमार ने थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी देहात राजेश कुमार भी साथ थे। पुलिस अधिकारी परिजनों से मिले। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
minor girl sexual assault case police collected evidence in firozabad
फिरोजाबाद के एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि जसराना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दो टीमों का गठन कर दिया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed