{"_id":"5ed4b5e96cc7791d50269354","slug":"ganga-dussehra-snan-puja-in-lockdown-kasganj-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर्व पर सूने रहे घाट, श्रद्धालु नहीं कर पाए स्नान, यमुना में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर्व पर सूने रहे घाट, श्रद्धालु नहीं कर पाए स्नान, यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
Mon, 01 Jun 2020 02:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज/आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज/आगरा/मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:52 PM IST
सार
कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में धार्मिक आयोजन पर रोक है।इसके कारण गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले गंगा घाट इस बार सून पड़े रहे।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा घाट पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले घाटों पर पुलिस का पहरा है। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में इस वर्ष गंगा स्नान पर रोक लगा दी गई है। इसके कारण गंगा दशहरा पर्व पर कासगंज जिले में सोमवार सुबह से ही गंगा घाटों की ओर जाने वाली रास्ते बंदकर दिए गए। इससे गंगा स्नान के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य जिलों से आए सैकड़ों श्रद्धालु घाटों पर नहीं पहुंच पाए। उधर, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने यमुना नदी में स्नान किया।
2 of 5
रास्ते किए गए बंद
- फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा पर्व को लेकर कासगंज के सोरों, लहरा, कछला, कादरगंज सहवाजपुर के गंगा घाटों पर एक दिन पहले से ही पुलिस और प्रशासन की सक्रियता बनी हुई थी। सोमवार सुबह से सख्ती और बढ़ा दी गई। गंगा घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। घाटों को ओर से जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए। इसके कारण श्रद्धालु गंगा स्नान को नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने बैरियर पर ही श्रद्धालु रोककर वापस कर दिया। कई श्रद्धालु मायूस होकर लौट गए।
3 of 5
बाइक सवारों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज-सोरों मार्ग के गोरहा बैरियर पर 100 से अधिक वाहन फंसे रहे। गंगा की ओर जाने वाले दुपहिया वाहन भी पुलिस ने रोक दिए। श्रद्धालुओं के न पहुंचने से गंगा घाटों पर सन्नाटा बना रहा। केवल पुलिस और पीएसी के जवान ही चहल-कदमी करते नजर आ रहे थे। यह पहला मौका है जब गंगा दशहरा पर स्नान नहीं हो सका। इस पर्व पर जिले के गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिपदीय गंगा
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि प्रशासन ने पहले ही गंगा स्नान पर पाबंदी की जानकारी श्रद्धालुओं को दे दी थी लेकिन लेकिन तमाम लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। उन्हें रोका गया है। अभी धार्मिक गतिविधियों और अनुष्ठान पर रोक है। लोग इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
5 of 5
मथुरा में यमुना में अपने बेटे को स्नान कराती महिला
- फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा पर मथुरा में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। आगरा और फिरोजाबाद में भी यमुना घाटों पर श्रद्धालु उमड़े। आचार्य श्याम दत्त चतुर्वेदी के अनुसार आज के दिन यमुना-गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो भी गंगा दशहरा के दिन यमुना या गंगा में स्नान करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।