फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद पलों में हीरो बना यूपी का पुलिसवाला, एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती को गोद में उठाकर लगाई थी दौड़

Sun, 16 Sep 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 16 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura Grp So carries pregnant woman to hospital
Grp So - फोटो : अमर उजाला
काफी देर प्रयास के बाद भी जब गर्भवती को लेने एंबुलेंस न आ सकी तो स्वयं जीआरपी एसओ हाथरस सिटी महिला को गोद में उठाकर भर्ती कराने के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही एसओ अस्पताल के गेट पर पहुंचे तभी एकाएक सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। शहर में दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

 
Mathura Grp So carries pregnant woman to hospital
Grp So
वाक्या शुक्रवार सुबह करीब दस बजे का है। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एसओ हाथरस सोनू व इंस्पेक्टर जीआरपी मथुरा अनुराग यादव खड़े थे। तभी कासगंज-आगरा फोर्ट ट्रेन से उतरे दयालपुर, फरीदाबाद निवासी महेश ने उनसे मदद की गुहार लगाई। उन्हें बल्लभगढ़ जाना था। 
Mathura Grp So carries pregnant woman to hospital
Grp So - फोटो : अमर उजाला
बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी भावना को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी है। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल 102 और 108 एंबुलेंस को फोन लगाया तो उसने आने में असमर्थता जता दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Grp So carries pregnant woman to hospital
Grp So - फोटो : अमर उजाला
फिर क्या था, स्वयं एसओ सोनू महिला को व्हीलचेयर पर बैठाकर स्टेशन के बाहर ले आए और वहां से रिक्शा कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने उन्हें महिला अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। 
विज्ञापन
Mathura Grp So carries pregnant woman to hospital
Grp So - फोटो : अमर उजाला
मौके पर कोई वाहन नहीं था और प्रसव पीड़ा बढ़ती जा रही थी। तत्काल एसओ सोनू ने गर्भवती को गोद में उठाया और महिला अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। अस्पताल में भावना ने एक पुत्र को जन्म दिया, जबकि उसके एक पुत्री पहले से ही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed