{"_id":"6311abf8e1c3f42b076718cd","slug":"married-complains-to-ssp-husband-makes-unnatural-relationship-brother-in-law-rapes-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: एसएसपी से बोली विवाहिता- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, देवर करता है दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएसपी से बोली विवाहिता- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, देवर करता है दुष्कर्म
Fri, 02 Sep 2022 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विवाहिता ने ससुरालियों पर बर्बरता की सारी हदें पार करने का गंभीर आरोप लगाया है। एसएसपी आगरा के पास पहुंची पीड़िता ने बताया कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाता है। वहीं देवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस बीच जब वह दो बार गर्भवती हुई, तो उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करवा दिया। विरोध करने पर उसे शारीरिक यातनाएं दी जाती हैं। हाल में ही गला घोंट कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। विवाहिता किसी तरह बच गई। सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे, तो ससुराल वालों ने उनसे भी मारपीट की। वह महिला थाने गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी आगरा ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एत्माद्दौला थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए रकम मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने बताया कि मायके वालों की इतनी हैसियत नहीं है कि वे 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर सकें। उसने जैसे ही मना किया, तो पति ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। इसी बीच देवर ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। विरोध करने पर एक दिन चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात
इस बीच वह गर्भवती हो गई तो सास ने जबरन उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इस दौरान बात मायके तक पहुंची, जिसके बाद हुई पंचायत में ससुराल वालों ने दोबारा उत्पीड़न न करने का वादा भी किया। इसके बाद वह दोबारा गर्भवती हो गयी। गर्भ ठहरने के बाद 27 जून को ससुरालियों ने दोबारा दस लाख की मांग की और मायके से पैसे लाने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विवाहिता ने जब फिर से मना किया, तो उसको कमरे में बंद कर पीटा गया। आरोप है कि पेट पर कई लात मारकर गर्भ गिरा दिया गया। उसका गला दबा कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे बचाया और मायके वालों को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर उसके पिता और भाई आ गए। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। जैसे तैसे परिजन वहां से बाहर निकाल कर लाए।