फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिला पंचायत: आगरा में मंजू भदौरिया और मथुरा में किशन चौधरी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

Mon, 12 Jul 2021 02:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 02:57 PM IST
सार

आगरा जिला पंचायत पद पर मंजू भदौरिया निर्विरोध चुनी गईं हैं। वह एमबीए और पीएचडी हैं। 

विज्ञापन
Manju Bhadauria took oath as president of zila panchayat mathura
आगरा में मंजू भदौरिया को शपथ दिलाते डीएम पीएन सिंह - फोटो : अमर उजाला

आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. मंजू भदौरिया ने शपथ ली। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय पर उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने भी कर्तव्य पालन की शपथ ली है। आगरा जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं। 



भाजपा की मंजू भदौरिया तीन जुलाई को निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं थीं। शपथ समारोह में सांसद राजकुमार समेत भाजपा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि मंजू भाजपा से दूसरी और जिले में चौथी महिला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह की पुत्रवधू मंजू भदौरिया उच्च शिक्षित एमबीए और पीएचडी हैं। 

शपथ लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि वह परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने, उनमें पठन पाठन का स्तर बेहतर करने, पेयजल और गांवों में नाली, खड़ंजे आदि की समस्याओं का समाधान कराएंगी। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाने के अलावा टीकाकरण शत प्रतिशत कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर फतेहपुरसीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि गांव की सरकार का गठन हो चुका है। अब हर जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र, गांव के विकास के लिए कार्य करेे। भाजपा सरकार ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है। इसके पहले पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। 

समारोह में राज्यमंत्री उदयभान सिंह, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, हेमलता दिवाकर, जितेंद्र कुमार वर्मा, रामप्रताप सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह एवं प्रभारी आगरा पूनम बजाज, छोटेलाल वर्मा, पूर्व सांसद चौ. बाबूलाल, रामसकल गुर्जर, प्रभूदयाल कठेरिया, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, एसएसपी मुनिराज जी आदि मौजूद रहे।

मथुरा में किशन चौधरी ने ली शपथ
मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय के किसान भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर किशन चौधरी ने शपथ ली। भाजपा के किशन चौधरी ने रालोद प्रत्याशी को हराकर जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। 

एटा जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव और सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। रेखा यादव ने एकतरफा मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी विनीता यादव को हराया था। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed