{"_id":"63ef640afc713763fa073808","slug":"mahashivratri-2023-shiv-puja-niyam-shubh-muhurat-date-time-pujan-samagri-in-hindi-2023-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री व विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री व विधि
Fri, 17 Feb 2023 04:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:54 PM IST
सार
Mahashivratri 2023: भोलेनाथ के शीश पर विराजित चंद्रमा सूर्य व शनि के साथ त्रिग्रही योग बना रहा हैं। इस योग में पूजा करने से शिवजी की विशेष कृपा मिलेगी।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2023
- फोटो : amar ujala
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इस बार भोलेनाथ के शीश पर विराजित चंद्रमा, ग्रहों के राजा सूर्य व न्याय के देवता शनि के साथ त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इसके साथ ही शश, हंस एवं मालव्य योग का संयोग भी इस बार बन रहा है। वहीं भक्तों को शनि प्रदोष व्रत रखने का भी मौका मिलेगा। एक साथ बन रहे इतने योग संयोग को ज्योतिष काफी शुभ मान रहे हैं।
shiv ji
- फोटो : iStock
महाशिवरात्रि पर इस योग का बनना बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है। इसके साथ ही इस बार महाशिवरात्रि पर शनि स्वराशि के होकर शश योग, गुरु मीन राशि में होकर हंस योग, शुक्र उच्च राशि के होकर मालव्य योग बनाएंगे।
shiv ji
- फोटो : iStock
पूजा में इन चीजों का करें प्रयोग
सुगंधित पुष्प, बिल्वपत्र, धतूरा, भाँग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, पंच फल पंच मेवा, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
shiv ji
- फोटो : iStock
शिव पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
पूजा करते वक्त मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ हो।कुंद, केतकी और कैंथ के फूल न चढ़ाएं।शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने के बाद उसे न पिएं, सिर आंखों पर लगा सकते हैं।पूजा के बाद शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही करें।
विज्ञापन
shiv ji
दिनभर में पूजा के शुभ मुहूर्त
सुबह 09:43 से 11:10 तकदोपहर 02:02 से 03:30 तक
दोपहर 03:30 से शाम 04:39 तकपहले प्रहर की पूजा - शाम 06:22 से रात 09:28 तक