एटा जनपद में जलेसर कस्बा के सराय खानम निवासी युवक की निर्मम हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। बुधवार सुबह उसका शव सरसों के खेत में मिला। पुलिस ने मामले का खुलासा कर महिला और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला सराय खानम निवासी तीस वर्षीय खिलाड़ी का शव मिलने के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटों बाद ही हत्याकांड की परतें खुलने लगी थीं। क्षेत्राधिकारी जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि खिलाड़ी के प्रेम संबंध पड़ोस के गांव की एक महिला से चल रहे थे। महिला के चाचा हरीमोहन को इसकी भनक लगी। इस पर उसने खिलाड़ी को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने खिलाड़ी के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल की पड़ताल की। इसके आधार पर महिला और उसके चाचा को पकड़कर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके बताए स्थान पर मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयोग किए गए दरांता, डंडा, दोनों आरोपियों के कपड़े बरामद किए हैं।
{"_id":"61c47258fba5fa05fe6f9463","slug":"love-affair-with-woman-uncle-killed-lover-etah-police-arrests-two-person-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटा खौफनाक हत्याकांड का खुलासा: भतीजी के प्रेम संबंधों की भनक लगने पर चाचा ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा खौफनाक हत्याकांड का खुलासा: भतीजी के प्रेम संबंधों की भनक लगने पर चाचा ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए सभी
Fri, 24 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
एटा हत्याकांड: मृतक की फाइल तस्वीर और पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मृतक खिलाड़ी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रेहड़ी लगाता था युवक
कस्बा के मोहल्ला सरायखानम निवासी मुकेश ने बताया उसका तीस वर्षीय अविवाहित भाई खिलाड़ी कस्बे में रेहड़ी लगाता था। बुधवार सुबह पांच बजे वह साइकिल से घर से निकला था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
एटा युवक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गले से लेकर पैर तक किए गए प्रहार
मृतक खिलाड़ी को आरोपियों ने बेरहमी से मारा था। इसका अंदाजा उसके शरीर पर मिले चोट के निशानों से लगाया जा सकता था। गले से लेकर पैर तक धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे।
मृतक खिलाड़ी को आरोपियों ने बेरहमी से मारा था। इसका अंदाजा उसके शरीर पर मिले चोट के निशानों से लगाया जा सकता था। गले से लेकर पैर तक धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दो सौ मीटर दूर मिली साइकिल
युवक के शव से दो सौ मीटर दूर उसकी साइकिल चकरोड पर मिली थी। उसके भाई ने साइकिल की पहचान भी की थी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वैड की टीम पहुंची थी। इस दौरान खोजी कुत्तों को शव व कपड़े मिलने वाले स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया। जहां कुत्ता सूंघता हुआ रेलवे लाइन के पास के पास जाकर रुक गया। टीम ने वहां से जैकेट व पैंट बरामद किए। मृतक के भाई ने पेंट व जैकेट मृतक के बताए।

एटा हत्याकांड में पुलिस ने पकड़े हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
मायके में रह रही थी महिला
अपर पुलिस अधीक्षक, धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी महिला काफी समय से मायके में ही रह रही थी। ससुराल में कुछ अनबन बताई जा रही है। इस दौरान उसके प्रेम संबंध खिलाड़ी से हो गए। बुधवार को जलेसर में युवक की हत्या की जानकारी पुलिस को मिली। मामले की पड़ताल की गई। युवक के एक महिला से संबंध की बात सामने आई। महिला के चाचा द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें महिला भी साथ थी।
मैनपुरी में व्यापारी की हत्या: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस