फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर बड़ी धूम से निकली भगवान भोले बाबा की बरात, मनमोह लेंगी ये तस्वीरें

Mon, 04 Mar 2019 08:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
lord shiva barat on mahashivratri 2019 in agra
शिव बारात में शामिल झांकियां
आगरा में महाशिवरात्रि पर सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर से भोले बाबा की बरात निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया और भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने किया। होटल पार्क लैंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बल्केश्वर, कमला नगर सहित आसपास के क्षेत्रों भ्रमण करते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। 
lord shiva barat on mahashivratri 2019 in agra
कमला नगर से निकाली गई शिव बारात में शामिल झांकियां
भोले की बारात में सबसे पहले घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे ढोल और बैंडबाजों की शृंखला थी। इनके पीछे धार्मिक और सामाजिक संदेश देती हुई झांकियां चल रही थीं। गणेश जी की सवारी, नाचते हुए नंदी, गण, राधा कृष्ण के स्वरूप, भूत प्रेत, महाकाल, भस्मी बाबा, शिव महिमा की झांकी, कैलाश पर्वत और अमरनाथ की झांकी शामिल थी।
lord shiva barat on mahashivratri 2019 in agra
कमला नगर से निकाली गई शिव बारात में शामिल झांकियां
बल्केश्वर महादेव की झांकी और सबसे अंत में भगवान शंकर के स्वरूप की झांकी थी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया।  मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva barat on mahashivratri 2019 in agra
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रात्रि में भोले बाबा की महाआरती और श्रृंगार हुआ। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। कलाकारों ने शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस अवसर पर सुनील नागर, कपिल नागर, अर्चित पंडया, अर्पित पंडया, अनुभव पंडया, राजीव जयराम, आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
lord shiva barat on mahashivratri 2019 in agra
मनकामेश्वर महादेव मंदिर से भी निकाली गई भगवान शिव की बरात
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से भी शाम को भगवान शिव की बरात निकाली गई। रावतपाड़ा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार सहित कई इलाकों में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा मंदिर पर समाप्त हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed