{"_id":"631dee2fcea2fe0dc4566006","slug":"kshatriya-mahapanchayat-administration-assured-to-arrest-the-accused-of-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय महापंचायत: हजारों की भीड़ देख साढे़ तीन घंटे तक अटकी रहीं सांसें, अधिकारियों के आश्वासन पर बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय महापंचायत: हजारों की भीड़ देख साढे़ तीन घंटे तक अटकी रहीं सांसें, अधिकारियों के आश्वासन पर बनी बात
Mon, 12 Sep 2022 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव मुढ़ी जहांगीरपुर में प्लॉट के विवाद में हुए गोलीकांड के नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को क्षत्रिय समाज ने महापंचायत की। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। साढे़ तीन घंटे बाद एत्मादपुर सीओ रवि कुमार और एसडीएम अभय कुमार को ज्ञापन देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्षत्रिय महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर ढाई बजे ज्ञापन लेने पर एसडीएम एत्मादपुर अभय कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी कोर्ट में चल रहा मामला सोमवार को निस्तारित किया जाएगा। सीओ एत्मादपुर रवि कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
क्षत्रिय महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नोटिस के बाद भी जुटे लोग
खंदौली में महापंचायत के ऐलान की जानकारी पर पुलिस ने इसे रोकने की कवायद की। नेताओं से संपर्क किया गया। जिले में धारा 144 लगे होने की जानकारी दी। यह भी कहा कि इसकी अनुमति नहीं ली गई है। मगर, बात नहीं बन सकी। इस पर 250 लोगों को लुक आउट नोटिस जारी किया गया। शनिवार को समाज के नेता अंशुमन ठाकुर का चालान किया गया। मुढ़ी में जिस जगह पंचायत के लिए पंडाल लगाया गया था, शनिवार रात को पुलिस पहुंच गई। पंडाल उखाड़ने लगी। मगर, लोग जुट गए। इस पर पुलिस को बिना कार्रवाई के ही आना पड़ गया। रविवार को भी भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की। इस पर पंडाल भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
गांव मुढ़ी में दुकानें रहीं बंद, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, ड्रोन कैमरे से निगरानी
गांव मुढ़ी में महापंचायत को लेकर बवाल की आशंका थी। इसको देखते हुए चप्प-चप्पे पर फोर्स लगाई गई थी। क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। सुबह दस बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। थाना पुलिस ने खंदौली-एत्मादपुर और जलेसर-आगरा मार्ग पर बैरियर लगाए थे। बैरियर से आगे महापंचायत में आने वाले लोगों के वाहनों को नहीं आने दिया गया। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस के साथ पीएसी लगी थी। दमकल भी खड़ी थीं। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। एलआईयू भी अलर्ट थी। लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
एक महीने पहले चली थी गोली, तीन नामजद की हुई गिरफ्तारी
जलेसर मार्ग पर झरना नाला के पास एक जमीन पर मुढ़ी जहांगीरपुर निवासी अशोक चौहान और फादलपुर निवासी लक्ष्मी नरायन अपना हक बताते हैं। दोनों के बीच विवाद अप्रैल 2022 से चल रहा है। अशोक चौहान और उनके भाई महेश फौज में हैं। एक महीने पहले तहसील की टीम ने जांच की थी। इसके बाद जमीन का बंटवारा कराया था। टीम के जाते ही दोनों गुट भिड़ गए। मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग की गई। फायरिंग में अशोक चौहान गोली लगने से घायल हो गए। अशोक पक्ष की ओर से लक्ष्मी नरायन, महेंद्र, अजय, सतीश, हरीश और अवधेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने सतीश, अवधेश और हरीश की गिरफ्तारी कर लिया। तीन अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।