फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: अद्भुत, अलौकिक, कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में अजन्मे के जन्म की धूम, मनमोह लेंगी ये तस्वीरें

Thu, 18 Aug 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 folk arts performances in mathura
Krishna Janmashtami 2022 - फोटो : अमर उजाला

कृष्ण कन्हैया की नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम मची हुई है। 19 अगस्त की आधी रात को अजन्मे के जन्म के दर्शन के लिए भक्त उत्साहित हैं। तो वहीं इससे पूर्व ब्रज से जुडे़ राज्यों के कलाकारों की लोक प्रस्तुति ने तो भक्तों का मन मोह लिया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास राजस्थान के बहरूपिया ने लोगों को खूब हंसाया, तो हरियाणा के नगाड़े की गूंज दूर तक सुनाई दी। मध्य प्रदेश के कलाकारों ने डमरू बजाते हुए कन्हैया के भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया। 



अजन्मे के जन्म के दर्शन का साक्षी बनने के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इन भक्तों को कृष्ण की लीलाओं से परिचित कराने और ब्रज के साथ आसपास के राज्यों की लोक कलाओं के प्रदर्शन की व्यवस्था इस बार भी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने की है। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लोक कलाओं का प्रदर्शन करने आए। कलाकारों की झांकी ने मन मोह लिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की परिक्रमा करते कलाकारों की प्रस्तुतियां देखते ही बन रही थीं।

Krishna Janmashtami 2022 folk arts performances in mathura
Krishna Janmashtami 2022 - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के कलाकारों की बीन पर मधुर आवाज ने मन मोह लिया। हरियाणा के साथ ब्रज के कलाकारों द्वारा बजाए जा रहे नगाड़ा और बम नगाड़ा की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। राजस्थान की कच्ची घोड़ी का नृत्य और मध्य प्रदेश का डमरू का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र बना। राजस्थान के बहरूपिया लोगों को हंसाता रहा। 
Krishna Janmashtami 2022 folk arts performances in mathura
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड की टोली ने रमतुला, ढोल और ब्रज के संकीर्तन मंडल ने समा बांध दिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार से शुरू हुआ लोक कलाओं का यह प्रदर्शन पोतरा कुंड, गोविंद नगर, महाविद्या, थाना गोविंद नगर, रूपम सिनेमा, संगीत टाकीज, मिलन तिराहा, डीग गेट तिराहा होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए कृष्ण भक्तों के लिए आकर्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 folk arts performances in mathura
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर मथुरा के तिराहों और चौराहों पर ब्रज संस्कृति की झलक दिखाई दे रही। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से इस दौरान समा बांध दिया है। इन्हें देखकर बाहर से आए लाखों कृष्ण भक्त आनंदित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 folk arts performances in mathura
मध्य प्रदेश का डमरू प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 16 मंच पर स्थानीय लोक कलाओं के प्रदर्शन की व्यवस्था की है। इसका प्रदर्शन शुक्रवार को शुरू हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed