फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच घंटे जाम में फंसे रहे दो हजार वाहन, ढाई किमी लंबी कतार

Mon, 14 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam in Agra
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को दोपहर तीन से रात के आठ बजे तक दो हजार वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इसकी वजह पुलिस की चेकिंग रही। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए एक-एक वाहन को चेक किया। इससे वाहनों की लाइन लंबी होती चली गई। यह ढाई किलोमीटर तक पहुंच गई। सभी लेन खुली रखने के बावजूद जाम लगा। खंदौली से गुजरे वाहनों की संख्या 32 हजार रही। यह लगातार तीसरा दिन था जब यहां ट्रैफिक जाम हुआ।

Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam in Agra
शनिवार को भी लगा था जाम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जाम इसलिए लगा था, क्योंकि पुलिस ने आधी लेन बंद ही कर दी थीं। रविवार को सभी लेन खोलकर रखीं गईं। सुबह से दोपहर तक वाहनों की संख्या कम रही। जाम नहीं लगा। दोपहर तीन बजे, जैसे ही वाहन बढ़े, जाम लग गया क्योंकि पुलिस चेकिंग कर रही थी। एक गाड़ी चेक करके आगे भेजी जाती, इतने में तीन और आ जाती। लाइन लंबी होती चली गई।
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam in Agra
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल इंचार्ज मेजर (रिटायर्ड ) मनीष कुमार ने बताया कि काफी कोशिश के बावजूद सभी गाड़ियां नहीं निकल पाईं। दो हजार वाहन फंसे रह गए। यह पांच घंटे बाद निकले। रविवार को भी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या 32 हजार के आसपास ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam in Agra
एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने 14 दिसंबर को एक्सप्रेसवे और हाईवे पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस ने रविवार को चेकिंग तेज कर दी। चौकसी भी बढ़ा दी गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को दिल्ली न पहुंचने दिया जाए।
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Yamuna Expressway Traffic Jam in Agra
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा था भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
जाम के दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गई। टोल इंचार्ज मेजर ने बताया कि यह देख टोलकर्मियों ने उन्हें निकलवाया। उधर, आगरा से दिल्ली वापस जाते पर्यटक भी जाम में फंस गए। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। इस पर एत्मादपुर थाना पुलिस ने उनकी गाड़ियों को निकलवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed