फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: देश के इकलौते कीर्ति मंदिर के पट खुले, भक्तों को बरबस अपनी ओर खींचती है इसकी भव्यता

Tue, 24 Nov 2020 05:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Kirti Mandir Mathura News: Kirti Mandir doors open for devotees in Barsana Mathura
कीर्ति मंदिर मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति राधारानी की मां कीर्ति के इकलौते मंदिर के पट मंगलवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बरसाना स्थित भव्य कीर्ति मंदिर के पट कोरोना महामारी के कारण आठ माह से बंद थे। पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर के गेट पर सैनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। बिना मास्क के श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। 



Kirti Mandir Mathura News: Kirti Mandir doors open for devotees in Barsana Mathura
कीर्ति मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
बरसाना स्थित रंगीली महल परिसर में बना भव्य कीर्ति मंदिर वास्तु कला का बेजोड़ नमूना है। यह मंदिर जगद्गुरू कृपालु महाराज ने बनवाया है। मंदिर प्रबंधन का दावा है कि यह देश में राधारानी की मां कीर्ति का इकलौता मंदिर है। इसकी भव्यता भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती है। 
Kirti Mandir Mathura News: Kirti Mandir doors open for devotees in Barsana Mathura
कीर्ति मंदिर मथुरा: कीर्ति मंदिर में जातीं श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में आठ माह तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे कीर्ति मंदिर के पट मंगलवार को खोल दिए गए। मंदिर में साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। सायंकालीन में साढ़े चार बजे से रात आठ बजे तक मंदिर के पट खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kirti Mandir Mathura News: Kirti Mandir doors open for devotees in Barsana Mathura
कीर्ति मंदिर मथुरा: थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन कीर्ति मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही। मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की जांच की गई। इसके बाद प्रवेश दिया गया। रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
Kirti Mandir Mathura News: Kirti Mandir doors open for devotees in Barsana Mathura
वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण ब्रज के सभी मंदिर पहली बार लंबे समय तक बंद रहे। अनलॉक के बाद धीरे-धीरे मंदिरों के पट खुलने लगे। इससे पूर्व वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी और प्रेम मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed