फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्त स्वाभिमान सम्मेलन: धूप में दिखा क्षत्रियों का उत्साह...इन नारों की रही गूंज, कहा लड़ाई खत्म नहीं हुई

Sun, 13 Apr 2025 11:07 AM IST
अरुन पाराशर नीरज मिश्रा, अमर उजाला, आगरा
नीरज मिश्रा, अमर उजाला, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Apr 2025 11:07 AM IST
सार

आगरा के गढ़ी रामी में करणी सेना की ओर से रक्त स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। इस दाैरान समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। तपती धूप भी उनके जोश को कम नहीं कर पाई।

 

विज्ञापन
Karni Sena organised rakt swabhiman sammelan in Garhi Rami
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में राणा सांगा के बहाने करणी सेना ने क्षत्रिय समाज के लोगों का रक्त स्वाभिमान जगा दिया। 35 डिग्री सेल्सियस की तपती गर्मी, सिर पर चिलचिलाती धूप और शरीर से टपकता पसीना। धूप इतनी तेज थी कि पसीना कपड़ों को भिगो रहा था, लेकिन मैदान में जमा करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों के चेहरे पर आत्मगौरव और उत्साह देखते ही बन रहा था। गढ़ी रामी में आयोजित इस सम्मेलन में राजपूताना जिंदाबाद और जय भवानी जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।


 
Karni Sena organised rakt swabhiman sammelan in Garhi Rami
मंच से बोलते ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को कार्यक्रम स्थल के चारों ओर भगवा झंडियां लहरा रही थीं, युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफे और हाथों में स्वाभिमान के प्रतीक बैनर थे। भीड़ का कोई कोना शांत नहीं था। हर जगह से जय भवानी, करणी सेना जिंदाबाद जैसे नारे उठ रहे थे। मंच पर जैसे ही करणी सेना के नेता पहुंचे, तो भीड़ ने जोरदार स्वागत किया। गर्मी इतनी थी कि मंच के नीचे पंखे और कूलर की व्यवस्था के बावजूद सभी लोग पसीने में भीग चुके थे। 

 
Karni Sena organised rakt swabhiman sammelan in Garhi Rami
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी सम्मेलन में पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक स्वयंसेवक ने पास आकर मुझे पानी की बोतल थमाई और बोला, भाईसाहब, गर्मी है, लेकिन जोश कम नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में मप्र के भिंड में दस्यु रहे पान सिंह तोमर के नाती पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के भाषणों में इतिहास की गलत व्याख्या, महापुरुषों के साथ हो रहे अन्याय और समाज में न्याय की बात थी। लेकिन सबसे खास था वह भाव, जो हर शख्स की आंखों में था। सम्मान की रक्षा का, गौरव की लड़ाई का। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena organised rakt swabhiman sammelan in Garhi Rami
सम्मेलन में युवाओं का जोश देखते ही बना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद से आईं बुजुर्ग महिला राधा देवी, जो धूप में ही बैठी थीं। पूछा, इतनी गर्मी में क्यों आईं? उनका जवाब था- स्वाभिमान कोई मौसम देखकर नहीं आता बेटा। ये खून में होता है। सम्मेलन स्थल पर छांव के लिए टेंट, जलपान के लिए पानी और पेठे का इंतजाम था, लेकिन धूप इतनी कड़ी थी कि कई लोग पास की दीवारों की छाया में जाकर बैठ गए। फिर भी कोई कार्यक्रम छोड़कर नहीं गया। इस सम्मेलन के बाद भी जब लोग जाने लगे, तो चेहरे थके नहीं थे और आवाजें कमजोर नहीं पड़ी थीं। जाते-जाते अलीगढ़ के लोकेश जादाैन ने कहा, आज हमने फिर साबित कर दिया कि हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई।


 
विज्ञापन
Karni Sena organised rakt swabhiman sammelan in Garhi Rami
मंच से बोलते क्षत्रिय नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजा भैया के करीबी और प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी पहुंचे
सपा के रामजीलाल सुमन के बयान के बाद मचे घमासान के बाद गढ़ी रामी में आयोजित हुई रैली में पूर्वांचल के चर्चित जनसत्ता दल लोकतांत्रित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के करीबी एमएलसी प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह भी दल-बल के साथ रक्त स्वाभिमान रैली में पहुंचे। इनके अलावा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, शेर सिंह राणा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेव गोगामेड़ी आदि ने भी रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed