फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसएन मेडिकल कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में जूनियर छात्रों ने मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

Mon, 08 Oct 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 08 Oct 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Junior students performs at SN Medical College Fresher Party
फ्रेशर पार्टी में परफॉर्म करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना के बाद सोमवार को एंटी रैगिंग कमेटी की निगरानी में फ्रेशर पार्टी हुई। सीनियरों ने जूनियरों को फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। जूनियर छात्रों ने गीत, डांस और नाटक का मंचन कर शानदार प्रस्तुति दी। 

एसएन मेडिकल कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में जूनियर छात्रों ने मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

Junior students performs at SN Medical College Fresher Party
फ्रेशर पार्टी में परफॉर्म करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के जूनियर छात्रों ने ये जिंदगी न मिलेगी दोबारा...गाना सुनाकर खूब तालियां बटोरी। हम्मा-हम्मा...याद पिया की आने लगी...जैसे गीतों पर डांस कर छात्रों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। 

एसएन मेडिकल कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में जूनियर छात्रों ने मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

Junior students performs at SN Medical College Fresher Party
फ्रेशर पार्टी में परफॉर्म करते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के समापन से पूर्व एंटी रैगिंग कमेटी ने जूनियरों और सीनियरों का एक-दूसरे से परिचय कराया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके माहेश्वरी ने छात्रों को रैगिंग जैसे कार्य भूलकर न करने की सीख देते हुए पढ़ाई में मन लगाने की नसीहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में जूनियर छात्रों ने मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

Junior students performs at SN Medical College Fresher Party
फ्रेशर पार्टी में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फ्रेशर पार्टी में जूनियर छात्र में काफी खुश नजर आए। इससे पहले रैगिंग की घटना से जूनियर छात्र सहम गए थे। डर के कारण कुछ छात्र घर भी वापस चल गए थे। वहीं फ्रेशर पार्टी ने सभी फ्रेश मूड में दिखे। 
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में जूनियर छात्रों ने मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

Junior students performs at SN Medical College Fresher Party
फ्रेशर पार्टी में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एसके कठेरिया, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. वसुंधरा कुलश्रेष्ठ, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. रजनी भारती, डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. यूएन गुप्ता, डॉ. रिचा श्रीवास्तव, डॉ. सिक्की गर्ग, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, डॉ. कामना सिंह मौजूद रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed