फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सराफ हत्याकांड: एक बदमाश से भिड़ गए थे योगेश...दूसरे ने मार दी गोली, शोरूम से लूटे 22 लाख के जेवरात

Sun, 04 May 2025 04:39 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 May 2025 04:39 AM IST
सार

आगरा में शोरूम में 22 लाख के जेवरात लूटने के बाद सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। इसके साथ ही पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
Jeweller murdered after robbing jewellery worth Rs 22 lakh from showroom
आगरा में सराफ की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में कारगिल चाैराहे के समीप सराफ योगेश चाैधरी के शोरूम में बदमाशों ने 20 लाख के सोने और 2 लाख के चांदी के जेवर लूटे थे। सराफ के बेटों ने यह जानकारी पुलिस को दी है। उधर, पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि वारदात में 3 बदमाश शामिल थे। तीनों लूट और हत्या के बाद दहतोरा होते हुए शास्त्रीपुरम की तरफ से मथुरा हाईवे पर भागे थे।


 
Jeweller murdered after robbing jewellery worth Rs 22 lakh from showroom
घटनास्थल पर जांच करता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री बालाजी ज्वेलर्स में लूट के दाैरान सराफ योगेश चाैधरी की हत्या करने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। लूट के बाद सराफ के विरोध पर गोली मार दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश बोदला चाैराहे से पहले ही दहतोरा की तरफ चले गए। यहां से शास्त्रीपुरम पहुंचे थे। यहां स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनका तीसरा साथी खड़ा था, जिसे उन्होंने बाइक पर बैठाया।

 
Jeweller murdered after robbing jewellery worth Rs 22 lakh from showroom
जानकारी देती महिला कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ पकड़ते ही चलाई थी गोली
पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी रेनू के चिल्लाने पर स्कूटर से आए योगेश चौधरी ने जैसे ही काली शर्ट पहने बदमाश का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की तभी दूसरे बदमाश ने पिस्टल से गोली चला दी थी। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल सका था। इसके बाद हाईवे की तरफ चले गए। यहां से मथुरा और रुनकता होते हुए किरावली की तरफ जाने की आशंका है। पुलिस ने 500 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इससे काफी सुराग मिल गए हैं। इन पर 10 टीमें कार्य कर रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeweller murdered after robbing jewellery worth Rs 22 lakh from showroom
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सराफ के परिजन से मिलने पहुंचे सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि लूट के बाद सराफ की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। प्रदेशभर में ताबड़तोड़ वारदात हो रही हैं। वे शनिवार को पश्चिमपुरी में सराफ के परिजन से मिलने पहुंचे थे। सुमन ने कहा कि तीन दिन में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो समाजवादी पार्टी सड़क पर संघर्ष के लिए उतरेगी। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजपाल यादव, गौरव यादव, अवनींद्र यादव आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Jeweller murdered after robbing jewellery worth Rs 22 lakh from showroom
ज्ञापन साैंपते व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन
सराफा कारोबारी के शोरूम में लूट और हत्या की वारदात से व्यापारियों में गुस्सा है। शनिवार को विभिन्न व्यापारिक और सराफा संगठनों के व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। अपर पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार सिंह से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि योगेश चौधरी की सरेआम हत्या कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। व्यापारियों ने कहा कि यह व्यापारिक समुदाय के आत्मविश्वास पर भी हमला है। व्यापारियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। नितेश अग्रवाल ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक तुरंत हटाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed