फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 13 Nov 2022 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
groom danced with the bride first wife saw viral video in kasganj
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में पहली पत्नी से बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना युवक को भारी पड़ गया। दूसरी पत्नी के साथ डांस करते हुए आरोपी युवक का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी होने पर पहली पत्नी के मायके वालों ने इस शादी पर आपत्ति जताई और पहली पत्नी ने सहावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


सहावर थाना क्षेत्र के गांव सतरोई निवासी देवेंद्र की पहली शादी वर्ष 2013 में सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी भारती से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी के दो साल बाद भारती अपने मायके में रहने लगी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। देवेंद्र ने कुछ दिन पूर्व जनपद एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौरी निवासी एक युवती से दूसरा विवाह कर लिया। विवाह के दौरान नव विवाहित जोड़े ने नृत्य भी किया। इसी नृत्य का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। 
groom danced with the bride first wife saw viral video in kasganj
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी जब पहली पत्नी को हुई तो उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। वह देवेंद्र और उसके घर वालों से बात करने गांव सतरोई पहुंचे तो, आरोप है कि देवेंद्र और उसके परिजनों ने उनसे बात नहीं की। इसके बाद देवेंद्र की पहली पत्नी भारती ने रविवार को सहावर थाने में केस दर्ज कराया है।
 
groom danced with the bride first wife saw viral video in kasganj
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र और भारती पहले गाजियाबाद रहते थे। इस दौरान भी इन लोगों में विवाद हो गया था। पहली पत्नी भारती से मारपीट हो गई। भारती ने उत्पीड़न का एक मुकदमा देवेंद्र के खिलाफ गाजियाबाद थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
groom danced with the bride first wife saw viral video in kasganj
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
तलाक के मामले में न्यायालय के निर्णय के बिना युवक ने दूसरी शादी की है। इस मामले में सहावर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहली पत्नी के उत्पीड़न का एक मुकदमा गाजियाबाद थाने में भी दर्ज है। 
 
विज्ञापन
groom danced with the bride first wife saw viral video in kasganj
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी सहावर राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed