फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन बिना लौटी बरात: दूल्हे की एंट्री पर हुआ कुछ ऐसा, दूल्हन की मां का ठनक गया माथा; इसलिए टूट गई शादी

Mon, 11 May 2026 01:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 01:04 PM IST
सार

एटा के सकीट क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को लेकर दुल्हन पक्ष को संदेह हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। काफी देर पंचायत और समझौते की कोशिशों के बाद भी शादी नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन लौट गई।

विज्ञापन
Groom Collapses During Ceremony Wedding Called Off in Etah
दुल्हन बिना लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सकीट क्षेत्र में एक अनोखी घटना ने शादी के माहौल को अचानक तनावपूर्ण बना दिया। ग्राम नगला फूले में एक बेटी की डोली उठने से पहले ही ऐसा कुछ हुआ कि बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। घटना 10 मई की बताई जा रही है, जब ग्राम नगला फूले निवासी विजय सिंह की पुत्री के विवाह हेतु ग्राम कठोली से बारात आई थी। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। जयमाला से पहले लगन की तैयारी की जा रही थीं। दूल्हे को जैसे ही पटे पर बैठने के लिए बुलाया गया, तो वो अचानक लड़खड़ाया और जमीन पर गिर गया। ये देख सभी सन्न रह गए। 


यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब दूल्हा दूसरी बार में भी सही तरीके से नहीं बैठ पाया, तो दूल्हन की मां के तेवर बिगड़ गए। उसने दूल्हे में कमियां निकालते हुए शादी करने  से मना करा दिया। इस दौरान लोगों ने खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हे की मां अपनी जिद पर अड़ी रही। 
Groom Collapses During Ceremony Wedding Called Off in Etah
दुल्हन बिना लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकीट के एक गेस्ट हाउस में विवाह की रस्में चल रही थीं। जब लगन की रस्म अदा की जा रही थीं, उस दौरान दूल्ह करण अचानक गिर गया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों में हलचल मचा दी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
Groom Collapses During Ceremony Wedding Called Off in Etah
दुल्हन बिना लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि दूल्हे को पटे पर दोबारा बैठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ठीक से बैठ नहीं पाया। इसके बाद दुल्हन पक्ष को दूल्हे के स्वास्थ्य को लेकर संदेह हुआ। दुल्हन की मां ने इस बात पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी की शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के दो व्यक्तियों को थाने पहुंचा दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom Collapses During Ceremony Wedding Called Off in Etah
दुल्हन बिना लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
इस हंगामे के बीच दुल्हन और उसके परिवार ने शादी करने से मना कर दिया। यह भी पता चला है कि दूल्हा करण अपने घर में इकलौता पुत्र है और वह बीए कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक वाद-विवाद चला।  कुछ  लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता हुआ, लेकिन इस समझौते का परिणाम यह निकला कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
 
विज्ञापन
Groom Collapses During Ceremony Wedding Called Off in Etah
दुल्हन की मां - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि बारात लौटने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि रात को डायल 112 पुलिस को विवाद की सूचना मिली थी और वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed