फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: शादी के लिए कहा तो प्रेमिका की हत्या कर घर में दफनाया शव, दो साल बाद मिला कंकाल

Sun, 09 Oct 2022 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
girlfriend murder asked for marriage dead body buried in house skeleton was found after two years
प्रेमी ने घर में दफना दी थी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत निवासी खुशबू दो साल से लापता थी। शनिवार को उसका कंकाल प्रेमी गौरव के घर से बरामद हुआ है। गौरव ने हत्या कर उसका शव दफना दिया था। दोनों के घर पास-पास है। एक-दूसरे के यहां आना-जाना था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव ने बताया कि खुशबू की मां ने खुशबू को बाइक सिखाने के लिए कहा था। खुशबू को बाइक चलाना सिखाने के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हो गई थी। 


संबंधित खबर- Firozabad: दो साल बाद कंकाल के रूप में सामने आया प्रेमी का 'पाप', घर में दफना दी थी प्रेमिका

पुलिस की मानें तो इस बीच दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया, लेकिन युवती के परिजन को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। दो साल चले प्रेम प्रसंग के बीच खुशबू गौरव पर शादी का दबाव बनाने के साथ ही साथ रखने के लिए दबाव बनाने लगी। लेकिन गौरव उससे दूरी बनाना चाहता था। खुशबू द्वारा दबाव बनाए जाने पर गौरव ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 
girlfriend murder asked for marriage dead body buried in house skeleton was found after two years
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि 20 नवंबर 2020 को खुशबू अपने घर से भाग कर गौरव के यहां पहुंची थी। वह गौरव पर साथ ले जाने के लिए दबाव बना रही थी। तभी गौरव ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। इसके बाद गौरव अपनी मां पिता, दो भाईयों के साथ फरार हो गया। सभी लोग गुरुग्राम जाकर रहने लगे। गौरव को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। 
girlfriend murder asked for marriage dead body buried in house skeleton was found after two years
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खुशबू कक्षा आठ पास थी, इंटर कर चुका है गौरव

एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि खुशबू कक्षा आठ तक पढ़ी थी। वहीं गौरव इंटर कर चुका है। पिछले दो साल से आरोपी के घर ताला पड़ा था। आरोपी के साथ उसके परिजन के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend murder asked for marriage dead body buried in house skeleton was found after two years
घर के अंदर दफन मिला शव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कई इलाकों में छिपता रहा गौरव का परिवार

पिछले दो वर्ष से गौरव के पिता और उसके भाई हरियाणा के बल्लभगढ़ में छिपते घूम रहे थे। कई बार पुलिस को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में इसकी लोकेशन मिली लेकिन जब भी पुलिस उसे पकड़ने जाती तो ये फरार हो जाते थे। 
विज्ञापन
girlfriend murder asked for marriage dead body buried in house skeleton was found after two years
मृतका के परिजन से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया कंकाल

गौरव की निशानदेही पर शव का पता चल गया तो सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह, थाना प्रभारी उदयवीर मलिक, तहसीलदार लालता प्रसाद, ने गौरव के कमरे की खुदाई कराई। जमीन में दफन शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो गया था। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेजा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed