फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: छात्रा की खुदकुशी में मंगेतर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो को बनाया साक्ष्य

Fri, 26 Feb 2021 02:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Girl Suicide Case: Agra Police Lodge Case Agaisnst Fiance
प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला पदी में एमए अंतिम वर्ष की छात्रा प्रीति कुशवाहा के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में छात्रा के मंगेतर, उसकी मां, पिता और बहनोई को नामजद किया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जब्त किया है। इस मोबाइल से ही उसने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया था। इसकी जांच की जाएगी। वीडियो की सीडी भी बनवाई गई है। 
Girl Suicide Case: Agra Police Lodge Case Agaisnst Fiance
प्रीति का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नगला पदी निवासी प्रीति कुशवाहा आगरा कॉलेज में एमए की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोपहर में भाई संदीप कुशवाहा के घर आने पर घटना का पता चल सका था। प्रीति के मोबाइल में एक वीडियो मिला था। इसमें उसने खुदकुशी से पहले रोते हुए अपना दर्द बयां किया था। 
Girl Suicide Case: Agra Police Lodge Case Agaisnst Fiance
बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक - फोटो : अमर उजाला
भाई संदीप कुशवाह ने बताया कि तीन महीने पहले बहन का रिश्ता फाउंड्री नगर निवासी प्रवेश से तय हुआ था। मगर, वह दहेज की मांग करने लगा। मना करने पर रिश्ता तोड़ दिया था। इस वजह से प्रीति तनाव में थी। उसने आत्महत्या कर ली। वीडियो बनाकर मंगेतर और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया। 
संबंधित खबर : रिश्ता टूटने से आहत एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर बयां की पीड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Suicide Case: Agra Police Lodge Case Agaisnst Fiance
मोबाइल डेमो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को न्यू आगरा थाने में प्रवेश कुशवाह, उसके पिता रामकिशन कुशवाह, मां चंद्रकला और जीजा मोतीराम के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। वीडियो किस समय बना? यह पता किया जा रहा है। वीडियो की सीडी भी बनवा ली गई है। आरोपी प्रवेश मृतका की बड़ी बहन की ननद का बेटा है।
विज्ञापन
Girl Suicide Case: Agra Police Lodge Case Agaisnst Fiance
विलाप करते प्रीति के परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
‘मैं तुम लोगों को कभी माफ नहीं करूंगी’
भाई संदीप ने बताया कि कमरे में प्रीति का मोबाइल रखा था। इसका लॉक खोलने पर देखा कि एक वीडियो हैं। यह वीडियो प्रीति ने आत्महत्या से पहले बनाया था। यह 43 सेकंड का है। वह रोते हुए कह रही है कि तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुम्हारी वजह से मर रही हूं, बिल्कुल नहीं। ऐसा नहीं है कि मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकती। तुमने और तुम्हारी मम्मी ने, मम्मी ने क्या पूरे खानदान ने मेरे संग जो धोखा किया है, मुझे मेरी नजरों में गिरा दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed