फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ता टूटने से आहत एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर बयां की पीड़ा

Thu, 25 Feb 2021 10:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Girl Suicide In Agra Nagala Padi Make Video Before Commits Death
प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पदी में एमए अंतिम वर्ष की छात्रा प्रीति कुशवाहा (26) ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर और उसके परिजन दहेज की मांग कर रहे थे। रिश्ता तोड़ने पर प्रीति ने तनाव में यह कदम उठाया। नगला पदी निवासी प्रीति कुशवाहा के भाई संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह वह काम पर गया था। मां कुसुम घर के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चली गईं। प्रीति अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। दोपहर में वह लौटकर घर आई। बाद में तकरीबन दो बजे संदीप घर आया। मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह छत के रास्ते से घर में गया। प्रीति का कमरा अंदर से बंद मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दरवाजा खोला। प्रीति कमरे में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Girl Suicide In Agra Nagala Padi Make Video Before Commits Death
प्रीति का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए किया था शादी से इंकार 
संदीप ने आरोप लगाया कि प्रीति का तीन महीने पहले फाउंड्री नगर के रहने वाले एक युवक से रिश्ता तय किया था। युवक उसकी बहन का रिश्तेदार है। युवक के घरवालों ने ही रिश्ते की बात की थी। इस पर वह तैयार हो गए थे। इसके बाद युवक प्रीति से मोबाइल पर बात करने लगा। मगर, कुछ दिन पहले मंगेतर और उसके घरवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज देने में असमर्थता जताई। प्रीति ने भी दहेज देने से मना कर दिया। इस पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इससे प्रीति तनाव में आ गई।
Girl Suicide In Agra Nagala Padi Make Video Before Commits Death
विलाप करते प्रीति के परिजन - फोटो : अमर उजाला
‘मैं तुम लोगों को कभी माफ नहीं करूंगी’
भाई संदीप ने बताया कि कमरे में प्रीति का मोबाइल रखा था। इसका लॉक खोलने पर देखा कि एक वीडियो हैं। यह वीडियो प्रीति ने आत्महत्या से पहले बनाया था। यह 43 सेकंड का है। वह रोते हुए कह रही है कि तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुम्हारी वजह से मर रही हूं, बिल्कुल नहीं। ऐसा नहीं है कि मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकती। तुमने और तुम्हारी मम्मी ने, मम्मी ने क्या पूरे खानदान ने मेरे संग जो धोखा किया है, मुझे मेरी नजरों में गिरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Suicide In Agra Nagala Padi Make Video Before Commits Death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरे साथ जो तुम लोगों ने किया है, उसके लिए मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी। मुझसे ज्यादा तुम लोग रोओगे। यह मत सोचना मैं मरी हूं तो तुम्हारे लिए, नहीं, जो तुमने किया है, उसके चक्कर में मैंने जो अपनों के साथ किया है वो गलत है। 
विज्ञापन
Girl Suicide In Agra Nagala Padi Make Video Before Commits Death
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने तनाव में आकर प्रीति के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो भी मिलने की बात कही है। उसकी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में युवक, उसके बहनोई और अन्य परिजनों पर आरोप लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed