{"_id":"60379e041538ea716a642efb","slug":"bollywood-actor-rajpal-yadav-says-no-more-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजपाल यादव का बड़ा बयान- कहा कभी नहीं करूंगा राजनीति!, अभिनय ही मेरा पहला और आखिरी प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल यादव का बड़ा बयान- कहा कभी नहीं करूंगा राजनीति!, अभिनय ही मेरा पहला और आखिरी प्यार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे राजपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता के बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। गुरुवार को मैनपुरी जनपद के करहल क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजपाल ने कहा कि अभिनय ही उनका पहला और आखिरी प्यार है, राजनीति में कभी प्रवेश नहीं करूंगा। अपने प्रशंसकों के लिए प्रचार अवश्य करूंगा।
2 of 5
करहल में पहुंचे राजपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता राजपाल यादव का करहल के बाजार में उनके प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजपाल यादव का सुभाष गेट से लेकर पुराना थाना रोड तक फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिने अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि राजनीति न करने से मेरा मतलब यह कतई नहीं कि मुझे राजनीति से कोई परहेज है या इसे बुरा मानता हूं। मुझे एक कलाकार के रूप में जो अपार स्नेह, प्यार मिला, वही मेरी धरोहर है। इसका तहेदिल से सम्मान करता हूं।
3 of 5
हास्य कलाकार राजपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि राजपाल यादव ने वृंदावन में सर्व सम्भाव पार्टी की स्थापना वृंदावन में की थी। इसके बाद पार्टी से प्रत्याशी उतारने पर मंथन भी किया था। राजपाल यादव उत्तर प्रदेश से शाहजहांपुर जिले से जुड़े हैं। मैनपुरी में दिए उनके बयान के बाद सियासी उथल-पुथल मच सकती है। हालांकि राजपाल यादव एक हास्य कलाकार हैं और अपनी बात को कहना वे अच्छी तरह जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजपाल यादव पूर्व चेयरमैन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
राजपाल यादव ने कहा अगर पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने अगले वर्ष विधानसभा चुनाव लड़ा तो उनके लिए चुनाव प्रचार जरूर करूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
Rajpal Yadav
- फोटो : twitter
एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सिने अभिनेता ने पूर्व चेयरमैन के आवास पर प्रशंसकों से मुलाकात की। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन सेवनश्री यादव, प्रशांत यादव, कलपेंद्र भारतीय, सुमित चंदेल मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।