फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमाः गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठी गोवर्धन की तलहटी, तस्वीरें

Mon, 30 Nov 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Giriraj ji Temple Parikrama On Kartik Purnima 2020
गोवर्धन परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज तलहटी में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। गिरिराज जी के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की मानव श्रृंखला सी बन गई। 

 
Giriraj ji Temple Parikrama On Kartik Purnima 2020
गोवर्धन परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गिरिराज तलहटी में आस्था और भक्ति के कदम सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में बढ़े तो प्रशासनिक व्यवस्थाओं ने दम तोड़ दिया। परिक्रमा मार्ग में घूम रहे बहुतायत संख्या में ई-रिक्शा से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
Giriraj ji Temple Parikrama On Kartik Purnima 2020
गिरिराजजी मंदिर पर दर्शन करने आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए सुरेश गोयल ने बताया कि दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा प्रारंभ की। गिरिराज परिक्रमा का राजस्थान अंतर्गत डीग के गांव पूंछरी में स्थित अप्सरा कुंड भक्ति व आस्था के लौ रूपी दीपकों की रोशनी से झिलमिला उठा। प्राचीन अप्सरा कुंड, नवल कुंड सहित राजस्थान सीमा अंतर्गत परिक्रमा मार्ग दीपों की रोशनी से झिलमिला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Giriraj ji Temple Parikrama On Kartik Purnima 2020
परिक्रमा लगाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक मास के अवसर पर पूंछरी के दाऊजी मंदिर के महंत बृजबिहारीशरण उर्फ विजय ने पांच हजार दीपकों का दीपदान किया। तिल के तेल से भरी चौमुखी दीपकों की लौ से कुंडों सहित कच्ची परिक्रमा झिलमिला गई। 
 
विज्ञापन
Giriraj ji Temple Parikrama On Kartik Purnima 2020
दीपों से झिलमिलाता कुंड - फोटो : अमर उजाला
इस बार कोरोना को देखते हुए दीपदान के कार्यक्रम को सांकेतिक रखा गया। दीपदान के बारे में जानकारी देते हुए विजय बाबा ने बताया कि दीपदान से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। अंधेरा समाप्त होता है। उन्होंने कहा की गिरिराजजी से कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed