फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Accident: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे सिर के बल सड़क पर गिरा बुलेट सवार, दूसरे घायल की भी मौत

Wed, 16 Nov 2022 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
garbage van collided Bullet Bike Rider Fell 30 Feet Below Overbridge second youth died In Agra
ओवरब्रिज पर खड़ी बाइक और मृतक सचिन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा रेलवे ओवरब्रिज पर सात नवंबर की शाम को हुए हादसे को जिसने भी देखा दिल दहल गया। रेलवे ओवरब्रिज पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से बुलेट सवार रोहित उछलकर 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही रोहित का सिर फट गया। मौके पर उसकी ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई सचिन भी बाइक पर उसके साथ था। वह पुल पर ही रह गया, लेकिन इस हादसे में वो गंभीर घायल हुआ था। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान सचिन ने भी दम तोड़ दिया।  


किरावली के गांव पुरामना निवासी रोहित (23) पुत्र विजय सिंह और सचिन उर्फशेखर (22) पुत्र रामवीर शहर आए थे। दोनों को एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में बात करनी थी। शाम को लौटते समय सचिन बाइक चला रहा था, रोहित पीछे बैठा था। सिकंदरा ओवरब्रिज पर सामने से आ रही कूड़ा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। 
garbage van collided Bullet Bike Rider Fell 30 Feet Below Overbridge second youth died In Agra
ओवरब्रिज पर खड़ी बाइक और मृतक रोहित - फोटो : अमर उजाला
टक्कर से बाइक सवार रोहित उछला और पुल की रेलिंग पार करता हुआ 30 फीट नीचे सड़क पर सिर के बल गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन के सिर और पैर में चोट लगी। वह बाइक सहित पुल पर ही गिर गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ाकर भाग गया। 
 
garbage van collided Bullet Bike Rider Fell 30 Feet Below Overbridge second youth died In Agra
गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक - फोटो : अमर उजाला
सचिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन के मुताबिक, मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सचिन दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन शादीशुदा है। पिता रामवीर सिंह किसान हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि घायल युवक की मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
garbage van collided Bullet Bike Rider Fell 30 Feet Below Overbridge second youth died In Agra
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
वहीं रोहित के पिता विजय सिंह दरोगा हैं। वह अलीगढ़ में तैनात हैं। विजय के तीन बच्चे हैं। इनमें रोहित बड़ा था। वहीं दो बेटी 20 साल की रितु और 14 साल की रिचा है। रोहित ने बीए किया था। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। चचेरे भाई सचिन ने बीटीसी कर रखी थी।
विज्ञापन
garbage van collided Bullet Bike Rider Fell 30 Feet Below Overbridge second youth died In Agra
इसी बाइक से हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
सचिन की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है। पिता रामवीर सिंह को जब डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की सूचना दी तो वे सुधबुध खो बैठे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed