फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कचरा' व्यवस्था: खूबसूरत ताजमहल के पास गंदगी का अंबार, शहर के अन्य इलाकों में यही हाल

Fri, 01 Nov 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
garbage piles near the Taj Mahal in agra
ताजमहल के पास लगा गंदगी का ढेर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास दो किमी क्षेत्र में सफाई के लिए हर महीने 26.50 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन ताज और उसके आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। डस्टबिन कूड़े से भरे हैं तो सड़कों पर झाडू तक नहीं लग रही। ताज के पास ही शहर के बाकी इलाकों में भी सफाई व्यवस्था कचरा हो रखी है, वहीं यमुना घाटों पर भी गंदगी की भरमार है। 
garbage piles near the Taj Mahal in agra
यमुना के दशहरा घाट पर गंदगी - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर अनिल कुमार ने उप निदेशकों से सफाई की चेकिंग कराई तो हर बार की तरह इस बार भी रिपोर्ट बेहद खराब मिली। ताजगंज में सफाई की जिम्मेदारी बीवीजी कंपनी पर है, जो लगातार चेकिंग में फेल साबित हो रही है।
garbage piles near the Taj Mahal in agra
शाहगंज में सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर - फोटो : अमर उजाला
उपनिदेशक विपणन एमसी गंगवार, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या नवीन चतुर्वेदी की टीम को पुरानी मंडी चौराहे से ताज के पश्चिमी गेट तक जगह-जगह कूड़ा पड़ा मिला। दो दिन से यहां सफाई नहीं हुई थी। रोड पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं मिला। 19 में से 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
garbage piles near the Taj Mahal in agra
ताजमहल के बाहर कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी गेट से किले की ओर सड़क पर पुराना कूड़ा मिला। अमरूद टीला पार्किंग में आवारा पशु और गोबर पड़ा मिला। पूरी पार्किंग में सूखा और गीला कचरा फै ला पाया गया। सड़क पर बायीं ओर पुरानी झाड़ियां और मलबा पड़ा मिला, जिसे हटाने के लिए कंपनी के सुपरवाइजर से कहा गया।
विज्ञापन
garbage piles near the Taj Mahal in agra
यमुना किनारे गंदगी - फोटो : अमर उजाला
अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह ने ताजगंज के ताजगंज दक्षिण और उत्तर वार्ड का निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़ा मिला। वार्ड ऑफिस में सफाई कर्मचारियों के रिजस्टर में 14 कर्मचारियों के नाम लिखे थे, लेकिन इनमें से 11 अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और संविदा कर्मचारी ईश्वरी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति अपर नगर आयुक्त ने की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed