फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्यूजन लुक...ताजनगरी के युवाओं की पहली पसंद, ट्रेंड में छाया यह फैशन

Fri, 28 Feb 2020 09:10 AM IST
मुकेश कुमार नेहा सिंह, अमर उजाला, आगरा
नेहा सिंह, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Fusion look first choice of girl in agra
मॉडल्स - फोटो : Amar Ujala
ताजनगरी के युवाओं में फ्यूजन लुक का ट्रेंड छाया हुआ है। अपने लुक के साथ वो कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसके लिए वो फैशन डिजाइनर से भी मदद ले रहे हैं। आउटफिट से लेकर ज्वेलरी की खरीदारी के लिए युवा तीन हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक खर्च कर रहे हैं। पैटर्न और फैब्रिक को लेकर भी वह बेहद सतर्क रहते हैं। यह बातें एक सर्वे में निकल कर आईं हैं। 
Fusion look first choice of girl in agra
मॉडल्स - फोटो : Amar Ujala
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स (आइफा) ने शहर के लगभग 1200 युवाओं पर आने वाले स्प्रिंग समर सीजन पर एक सर्वे किया है। आइफा के डायरेक्टर सचिन सारस्वत ने बताया कि इसमें लगभग 10 तरह के विभिन्न सवालों से बड़े ही रोचक तथ्य सामने निकल कर आए हैं। सर्वे में जब युवाओं से पूछा गया कि आप किस तरह के लुक को इस सीजन में पसंद करते हैं तो 57 फीसदी ने फ्यूजन जवाब दिया। जबकि 23 फीसदी को ट्रेडिशनल और 20 फीसदी को वेस्टर्न लुक पसंद है।
Fusion look first choice of girl in agra
फ्यूजन लुक में मॉडल्स - फोटो : Amar Ujala
गर्मियों में युवाओं को सबसे ज्यादा पेस्टल कलर पसंद आता है। सर्वे में 40 फीसदी ने इसे स्वीकारा। 30 फीसदी ने डार्क और 30 फीसदी ने अन्य रंगों को प्राथमिकता दी। एंब्रॉयडरी के मामले में उनकी पसंद सामान्य है। 50 फीसदी को एंब्रॉयडरी पसंद है, जबकि 50 फीसदी को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fusion look first choice of girl in agra
फ्यूजन लुक में मॉडल्स - फोटो : Amar Ujala
किसी खास मौके पर परिधानों के चुनाव के लिए 59 फीसदी युवा फैशन डिजाइनर से राय लेते हैं। 41 फीसदी ने इससे इनकार किया। युवाओं से जब पूछा गया कि आप समर सीजन में किस तरह की ड्रेसेज पहनना पसंद करते हैं तो 72 फीसदी ने कहा फ्यूजन ड्रेस। 19 फीसदी को इंडो वेस्टर्न और 9 फीसदी युवाओं को इंडियन आउटफिटस पहनना पसंद है।
 
विज्ञापन
Fusion look first choice of girl in agra
मॉडल्स - फोटो : Amar Ujala
फैब्रिक की बात करें तो 45 फीसदी युवाओं को लाइट वेट फैब्रिक पसंद है। 35 फीसदी को एथनिक और 20 फीसदी को शिर फैब्रिक भाता है। सर्वे में पूछा गया कि आप अपनी ड्रेस में किस तरह के पैटर्न को ज्यादा पसंद करते हैं तो 41 फीसदी ने कहा ज्योमैट्रिकल 20 फीसदी चिल्ड्रन और 39 फीसदी एब्स्ट्रेक्ट पैटर्न पसंद करते हैं। शहर के युवा अपनी ड्रेस खरीदने के लिए दिल खोल कर पैसे खर्च करते हैं। 30 फीसदी 6000, 40 फीसदी 6000 से 8000 रुपये तक खर्च कर देते हैं। जबकि अन्य 30 फीसदी 10,000 तक की खरीदारी कर लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed