आगरा जिले के चार युवा ने 'खेलो इंडिया' में अपने प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दी है। पुणे में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बाह के वॉलीबाल खेलने वाले दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है जबकि एक खिलाड़ी को कांस्य पदक मिला है। वहीं किरावली के पुरामना गांव के खिलाड़ी ने भी कांस्य जीतकर घर-परिवार जिले का नाम रोशन किया है।
2 of 5
गोल्ड मेडल विजेता शैलेंद्र सिंह
अंडर 17 यूपी वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व बाह के जरार गांव के मैनपुरी हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे शैलेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह सिसोदिया, बाह के बड़ागांव निवासी और गोरखपुर हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे सूरज पुत्र भानुप्रताप सिंह ने रविवार को खेलो इंडिया के फाइनल में गुजरात को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।
3 of 5
खिलाड़ी दिवाकर सिंह को कांस्य पदक देते खेल मंत्री प्रकाश जावेडकर
अंडर 21 यूपी वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बाह के गौहरा गांव के नितिन यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के हाथों पुरस्कृत हुए बाह के तीनों खिलाड़ियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
किरावली के गांव पुरामना निवासी दिवाकर सिंह ने अंडर 21 यूपी वॉलीबॉल में कांस्य पदक जीता। बता दें कि 2016 में तेलंगाना नेशनल फेडरेशन में गोल्ड मेडल, 2017-18 में नेशनल में सिल्वर एंव कांस्य पदक जीता है। दिवाकर के एक बार फिर कांस्य पदक जीतने पर सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, जगदीश सिंह इंदौलिया आदि ने बधाई दी है।
खेलो इंडिया में वॉलीबाल में चमक बिखेरने वाले आगरा जिले के चारों खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह, सूरज, नितिन यादव, दिवाकर सिंह को बांदा हॉस्टल के वॉलीबाल कोच रहे बाह के क्वारी गांव निवासी रमेश भदौरिया ने तराशा है। प्रतिभाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे रमेश सिंह भदौरिया की बाह क्षेत्र में गुरु द्रोणाचार्य के रूप में पहचान बन गई है।