फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: होटल से गिरफ्तार विदेशी युवतियों ने खुद को बताया भारतीय, दिखाया आधार कार्ड, जांच में सामने आया सच

Mon, 31 Oct 2022 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
Foreign national girls caught from agra hotel told themselves to be Indian in police interrogate
युवतियों के मोबाइल से मिले फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्थित एक होटल से पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की दो युवतियों ने पहले खुद को भारतीय बताया। आधार कार्ड भी दिखाए, लेकिन जब पुलिस ने उनसे कहा कि यह फर्जी हैं, तब उन्होंने सच्चाई बताई। मोबाइल में पासपोर्ट दिखाया। तब पता चला कि दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। वह शनिवार को ही दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने आने की बात कर रही थीं। वो यह नहीं बता सकी हैं कि भारत कब आई थीं, उनके परिचित कौन लोग हैं, एक युवती ने दिल्ली के युवक से शादी भी रचा रखी है। उसके पति को गिरफ्तारी की जानकारी भी दी गई है, लेकिन, वह थाने नहीं पहुंचा। पुलिस ने मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और विदेशियों विषयक अधिनियम की धारा 14 में मुकदमा दर्ज किया गया। युवतियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवतियों ने आधार कार्ड कहां से बनवाए।

Foreign national girls caught from agra hotel told themselves to be Indian in police interrogate
विदेशी युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज स्थित होटल द एंपायर 15 दिन पहले ही खुला है। उसमें उज्बेकिस्तान की रहने वाली दिलयारा और मैक्सरारामक्सन ने शनिवार दोपहर 1:45 बजे कमरा लिया था। अपनी आईडी के रूप में आधार कार्ड लगाए थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि विदेशी युवतियां फर्जी आधार कार्ड पर ठहरी हैं। इस पर पुलिस टीम होटल पहुंची। 
Foreign national girls caught from agra hotel told themselves to be Indian in police interrogate
विदेशी युवती - फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजर ने बताया कि युवतियों को कमरा नंबर 209 में ठहराया गया। उनकी रजिस्टर में भी एंट्री की गई थी। आईडी की फोटोकॉपी भी ली गई। पुलिस ने दोनों विदेशी युवतियों से पूछताछ की। वीजा और पासपोर्ट दिखाने को कहा। उन्होंने मोबाइल में पासपोर्ट की फोटो दिखाईं। मूल प्रति दिल्ली में होने की बात कही। वहीं वीजा नहीं दिखा सकीं। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Foreign national girls caught from agra hotel told themselves to be Indian in police interrogate
होटल से पकड़ी गईं विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर ने बताया कि विदेशी युवतियों ने असली नाम पते को छुपाया। अपने देश के पहचानपत्र नहीं दिखाए। उनके पास से दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, 33 हजार रुपये बरामद किए गए। मोबाइल में युवतियों के फोटो मिले हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Foreign national girls caught from agra hotel told themselves to be Indian in police interrogate
आगरा में पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज में विदेशी युवतियां पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। वो बिना आईडी के रहते हुए मिली थीं। होटल में पुलिस के छापे के दौरान उज्बेकिस्तान की युवतियां पकड़ी जा चुकी हैं। उनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में कार्रवाई की जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed