फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबल में बाढ़: खतरनाक हुए हालात, सांसत में हजारों ग्रामीणों की जान, टीलों पर काटी रात

Wed, 18 Sep 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
flood In Chambal River Water Level Crossed The Danger Mark in agra
बीहड़ में चंबल नदी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह और पिनाहट क्षेत्र में बाढ़ से हालात बेहद खतरनाक हो गए हैं। राजस्थान के कोटा बैराज से छोडे़ गए 6.94 लाख क्यूसेक पानी से चंबल नदी मंगलवार सुबह को नदी खतरे के निशान 132 मीटर को पार कर 135.30 पर पहुंच गई। 14 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों ने बीहड़ के टीलों को अपना ठिकाना बनाया है। हालांकि प्रशासन ने अभी इस आपदा को बाढ़ घोषित नहीं किया है।
flood In Chambal River Water Level Crossed The Danger Mark in agra
बाढ़ से मकान डूबे - फोटो : अमर उजाला
चंबल की बाढ़ से नदी किनारे के ग्रामीणों की जान सांसत में है। जिनके घर डूब गए। उनकी रातें बीहड़ के टीलों पर कट रही हैं। जिनके घर अभी बचे हैं,। उन्होंने सामान समेत छत पर अपना ठिकाना बनाया है। नदी के जलस्तर के साथ ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ रही हैं। बत्ती गुल होने से रात के अंधेरे में मगरमच्छ और अन्य जीवों के हमले का डर बना हुआ है। 
flood In Chambal River Water Level Crossed The Danger Mark in agra
टीले पर रखा एक परिवार का सामान - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में चंबल घाट पर बने पंप हाउस के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे 35 गांव जलमग्न हो गए है। वहीं मऊ की मढै़या, गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, झरनापुरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, उमरैठापुरा, क्योरीपुरा, डगोरा, रेहा आदि गांवों के लोगों ने अपने सामान समेट कर चंबल के टीले पर पनाह ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood In Chambal River Water Level Crossed The Danger Mark in agra
गांवों में स्टीमर सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने झरनापुरा, गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, भगवानपुरा के लिए स्टीमर सेवा शुरू करा दी है। सोमवार को डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार, विधायक जितेंद्र वर्मा पिनाहट, उमरैठापुरा, गोहरा पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जाना। 
विज्ञापन
flood In Chambal River Water Level Crossed The Danger Mark in agra
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला
आपात स्थिति में बचाव और राहत के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं। तहसीलदार हेमचंद्र शर्मा ने बताया कि थाना मंसुखपुरा, बासौनी, पिनाहट, खेड़ा राठौर और जैतपुर में टीमों को रखा गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed