फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood Alert: चंबल में छोड़ा गया 12 लाख क्यूसेक पानी, 38 गांवों में अलर्ट, नदी किनारे बसे स्कूल कराए गए बंद

Tue, 23 Aug 2022 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Flood Alert Amid Rising Water Level Of The Chambal River school closed In Agra District
कोटा बैराज से छोड़ा गया चंबल में पानी - फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी फिर उफन रही है, जिससे आगरा जिले बाह और पिनाहट क्षेत्र के 38 गांवों में बाढ़ की आहट से दहशत है। कोटा बैराज से सोमवार को 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शाम छह बजे धौलपुर में बाढ़ आ गई है। यहां जलस्तर खतरे के निशान से छह मीटर अधिक है। वहीं मंगलवार सुबह सात बजे तक पानी पिनाहट पहुंच गया, जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए 38 गांव खाली कराने के लिए मुनादी कराई है।


चंबल नदी में बाढ़ की आशंका  को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए बॉर्डर व नदी किनारे स्थित स्कूलों को बंद कर दिया है। राहत कार्यों में टीमों को लगया गया है। चंबल में पिनाहट में दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 125 मीटर पहुंच गया, जो लगातार बढ़ रहा है। नदी खतरे का निशान 130 मीटर रात तक पार कर सकती है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रधानों से मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Flood Alert Amid Rising Water Level Of The Chambal River school closed In Agra District
उफान पर बह रही चंबल - फोटो : अमर उजाला

आठ बाढ़ चौकियां अलर्ट

एसडीएम ने बताया कि आठ बाढ़ चौकियां बनाई हैं। हल्का लेखपालों को गांव में ही रुकने के निर्देश हैं। निगरानी के लिए जैतपुर और खेड़ा राठौर थाने के प्रभावित गांव में तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह, बासोनी, पिनाहट थाने के गांवों पर नायब तहसीलदार गौरव अग्रवाल, मंसुखपुरा पिनाहट क्षेत्र में खुद एसडीएम मोर्चा संभाल रहे हैं। 
Flood Alert Amid Rising Water Level Of The Chambal River school closed In Agra District
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला

ये गांव हो सकते हैं प्रभावित

चंबल में आई बाढ़ से 30 से अधिक गांव विस्थापित हो सकते हैं। मंसुखपुरा में रेहा, बरेंडा,तासौड, पिनाहट में क्योरी, करकोली, महगोली, उटसाना, उमरैठा पुरा, बघरैना, बासौनी, जेबरा, कुंवरखेड़ा, सिमराई, गुढ़ा, पुरा भगवान, खेड़ा राठौर, महुआशाला, गोहरा, रानी पुरा, नंदगवां, बिट्ठौना, प्यारमपुरा, मुकुटपुरा, हतकांथ, नावली, कोरथ, कमोनी, उदयपुर खुर्द आदि गांव प्रभावित होने की आशंका है। इन गांव में 20 हजार से अधिक आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood Alert Amid Rising Water Level Of The Chambal River school closed In Agra District
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
बता दें पिनाहट में चेतावनी स्तर 127 मीटर है। पिछले सप्ताह छोड़े गए 7.50 लाख क्यूसेक पानी से 10 गांव का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
Flood Alert Amid Rising Water Level Of The Chambal River school closed In Agra District
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन प्रभावित गांवों के रास्तों में कीचड़ व दलदल है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल तबाह हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed