फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabzd Fire: सुहागनगरी के एक परिवार को दर्द दे गया अग्निकांड, फिर भी अफसर बरत रहे लापरवाही

Thu, 01 Dec 2022 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
firozabad Fire officers are not seen making any effort to stop accidents
घर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में वर्ष 2022 जाते-जाते एक परिवार को ऐसा दर्दनाक दे गया, जिसे पीड़ित परिवार कभी भुला नहीं सकता। बुधवार सुबह लोग जागे तो हर कोई जसराना के गांव पाढ़म में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर चर्चा करता दिखाई दिया। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी, ऊपर वाले के आगे किसकी चली है। अग्निकांड ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। आगरा की लपटों ने छह जिंदगियों को लील लिया। इसके बाद भी अफसर हादसों को रोकने के लिए कोई प्रयास करते दिखाई नहीं दे रहे।


कस्बा हो या फिर सुहागनगरी के प्रमुख बाजार अथवा बहुमंजिला इमारतें। जिम्मेदार विभाग के अफसरों की अनदेखी के बीच जहां रातों रात बहुमंजिला इमारतों में बिना अनुमति तलघरों का निर्माण कराया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग के अफसरों की लापरवाही किसी दिन हादसे का कारण बन सकती हैं। सबसे अधिक तलघरों का निर्माण कमर्शियल भवनों में किया जा रहा है।
firozabad Fire officers are not seen making any effort to stop accidents
घटनास्थल पर पुलिस और दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
इन इमारतों में आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त इंतजाम तक नहीं है।  इसके साथ ही इन इमारतों के ऊपर परिवार भी निवास करते है। इमारतों में निकासी व प्रवेश को एक ही गेट होता है। 
 
firozabad Fire officers are not seen making any effort to stop accidents
दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सवाल खड़ा होता है कि कभी इमारतों में तलघर के ऊपर बनी दुकानों में हादसा हुआ तो ऊपर की मंजिल में रहने वाले लोग आग की लपटों से बच नहीं पाएंगे और उनको अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। कस्बा पाढ़म में हुआ हादसा भी अफसरों की अनदेखी का कारण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad Fire officers are not seen making any effort to stop accidents
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदार विभाग के अफसरों की अनदेखी के बीच जहां संकरी गलियों में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण हो गया। वहीं इन इमारतों में आग से निपटने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है।
विज्ञापन
firozabad Fire officers are not seen making any effort to stop accidents
दो मंजिला मकान में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
 ऐसे में यदि कोई हादसा हुआ तो आग पर काबू पाना विभाग के लिए चुनौती बनेगा। समय रहते विभागीय अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed