{"_id":"5c557610bdec22737d20c563","slug":"farmers-protests-in-unique-style-over-stray-animals-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिस्टम की चौखट' पर घुटनों के बल चलने को मजबूर हुए किसान, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिस्टम की चौखट' पर घुटनों के बल चलने को मजबूर हुए किसान, जानिए क्या है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
farmers protests
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में सिस्टम की चौखट पर एड़ियां रगड़-रगड़ कर थक चुके किसान घुटनों के बल चलने पर मजबूर हो गए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में तमाम किसान घुटनों के बल चलते हुए फरियाद लेकर आए। अगली स्लाइड्स में जानिए आखिर क्यों किसानों को अपनाना पड़ा विरोध का यह तरीका...
2 of 5
आलू की फसल में खड़े आवारा पशु
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इनकी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। खुले घूम रहे आवारा पशु जहां फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, वहीं अब तक इनके हमलों में कई ग्रामीण घायल भी हो चुके हैं। कुछ किसानों की जान भी चली गई है।
3 of 5
farmers protests
जिले में आवारा पशुओं को लेकर किसानों में आक्रोश है। इसके चलते शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तमाम किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ये किसान शहर के रावली पुल से घुटने के बल चलते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
farmers protests
किसानों को घुटने के बल चलता देखकर सड़क से गुजरने वाला हर कोई शख्स हैरान रह गया। किसान नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
5 of 5
farmers protests
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर एड़ियां रगड़-रगड़ कर थक चुके हैं, लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसलिए वे घुटनों के बल चलते हुए फरियाद लेकर आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।