फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर मरीज को लेकर आया तीमारदार, 'बीमार' व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर

Sat, 29 Jun 2019 05:58 PM IST
मुकेश कुमार धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
family member of patient carrying oxygen cylinder on shoulders in sn medical college agra
कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर मरीज को लेकर जाता तीमारदार - फोटो : रामेश्वर दास (अमर उजाला)

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एनएस मेडिकल कॉलेज) में एक बार फिर शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर 'बीमार' सरकारी व्यव्यथा की है। यहां तीमारदार को कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ले जाना पड़ा।

family member of patient carrying oxygen cylinder on shoulders in sn medical college agra
आया के साथ मरीज - फोटो : अमर उजाला

बरहन क्षेत्र के नगला बेल निवासी ललिता टीबी विभाग में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने शुक्रवार को उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नई आठ मंजिला इमारत भेज दिया। टीबी वार्ड से अल्ट्रासाउंड केंद्र की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। 

family member of patient carrying oxygen cylinder on shoulders in sn medical college agra
कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर मरीज को लेकर जाता तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
मरीज के साथ आया थी, लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटर तक जाने के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में मरीज के परिजन रामबाबू कंधे पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर को रखकर चलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
family member of patient carrying oxygen cylinder on shoulders in sn medical college agra
ईंट मारकर ऑक्सीजन सिलिंडर ठीक करती आया - फोटो : रामेश्वर दास (अमर उजाला)
रास्ते में सिलिंडर की ऑक्सीजन कम हो गई थी, साथ में आई आया ने ईंट मारकर सेट किया। सरकारी मेडिकल कॉलेज की यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। जब जिम्मेदार से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मालूम करता हूं। 
विज्ञापन
family member of patient carrying oxygen cylinder on shoulders in sn medical college agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने कहा कि सभी वार्ड, ओपीडी में स्ट्रेचर दिए गए हैं। मरीज को क्यों नहीं मिला, इसका पता कराता हूं। जिन विभागों में अल्ट्रासाउंड मशीन है, उनको वहीं सुविधा मिलेगी, शनिवार को ऑर्डर जारी करता हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed